Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

नोएडा, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उड़ीसा से गाँजा तस्करी कर एनसीआर में बेचने वाले एक गैंग के दो सदस्य को थाना बादलपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आज एक संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गये हैं इरफान पुत्र बशीर और आसिफ पुत्र सगीर, जिनके पास से पुलिस ने कुल 170 किलो 790 ग्राम गाँजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई के बारे में डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ने बताया कि आज अंबेडकर पार्क के सामने से ही दोनों अपराधियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि अपराधी एक ट्रक में भरपूर मात्रा में गाँजा ले जा रहे थे; ट्रक के अंदर लगभग 177 किलो 790 ग्राम मादक पदार्थ पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *