Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

खजूर के रस से बना पारंपरिक गुड़, बंगाल में लौटे राजशाही के कारीगर

जलपाईगुड़ी, 18 नवंबर (हि.स.)। सर्दियों की ठंडी हवा के साथ ही उत्तर बंगाल के बाजारों में खजूर के रस से बना पारंपरिक गुड़ की मोहक खुशबू फैलने लगी है। इस मौसम में रोजगार की तलाश में बांग्लादेश के कुशल कारीगर भी पश्चिम बंगाल की ओर रुख कर रहे हैं। इस बार राजशाही जिले के तीन कारीगर गाजलडोबा के दूधिया गांव, राजगंज ब्लॉक के अंतर्गत, जलपाईगुड़ी में पहुँच चुके हैं।

इन कारीगरों का वैध वीजा है, और हर साल की तरह इस वर्ष भी वे खजूर का गुड़ बनाने का काम शुरू कर रहे हैं। राजशाही जिले के निवासी अब्दुर रहीम पिछले 13 वर्षों से सर्दियों में गाजलडोबा में खजूर के गुड़ का उत्पादन करते आ रहे हैं। हालांकि, बांग्लादेश के राजनीतिक परिवर्तनों और वीजा से जुड़ी जटिलताओं के कारण पिछले दो वर्षों में वह भारत नहीं पहुँच सके थे। इस बार वैध वीजा मिलने के बाद वह अपने दो साथियों, मोहम्मद जिन्नत और मोहम्मद हुसैन, के साथ लौटे हैं।

करीगरों के अनुसार, इस बार उन्होंने 120 से 125 खजूर के पेड़ों को पट्टे पर लिया है। इन पेड़ों से रोजाना लगभग 250 से 300 लीटर खजूर का रस इकट्ठा किया जाता है। फिर पारंपरिक विधि से घंटों तक धीमी आंच पर रस को पकाकर लगभग 50 से 60 किलो गुड़ तैयार किया जाता है।

यहाँ तैयार होने वाला खांटी खजूर के गुड़ जलपाईगुड़ी और सिलिगुड़ी समेत आस-पास के बाजारों में अच्छी मांग पाता है। सर्दियों के मौसम में स्थानीय लोगों के बीच इस पारंपरिक गुड़ की लोकप्रियता बहुत अधिक है।

गौरतलब बात यह है कि ये कारीगर वैध वीजा और कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत पहुँचे हैं। उनके लिए सर्दियों का यह कारोबार रोजगार और आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत है। उनकी पारंपरिक कला से हर साल उत्तर बंगाल के लोगों को ताज़ा खजूर के गुड़ का स्वाद मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *