Friday, October 9खबर जो असर करे |
Shadow

शिवराज सिंह चौहान के घर आया नन्हा मेहमान…. रिद्धि- कुणाल बने माता-पिता

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। उनके बेटे कुणाल (Son Kunal) की पत्नी रिद्धि (Wife Riddhi) ने बेटे को जन्म (Giving Birth Son) दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शिवराज सिंह ने अपनी खुशू जाहिर की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, आज हमारे जीवन में एक बार फिर से सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है।


क्या रखा है नाम
बहू रिद्धि के बच्चे के जन्म के बाद शिवराज सिंह ने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है। शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट करते हुए लिखा, “बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है। बेटे ‘अहान’ की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है। संदीप जैन जी और स्वाति जैन जी को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।

आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। ❤️

कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है।

बेटे ‘अहान’ की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है।

संदीप जैन जी और स्वाति जैन जी को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 7, 2026


2025 में हुई थी शादी
शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी 2015 को भोपाल में हुई थी। भोपाल के वाना ग्रीन होटल में हुई शादी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। दोनों की सगाई 23 मई, 2024 को हुई थी। अब रिद्धि ने बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।


इससे पहले भी गूंजी है किलकारी
छोटे बेटे कुणाल की पत्नी से पहले बड़े बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत बंसल ने बेटी को जन्म दिया था। 21 जनवरी, 2026 को दिल्ली के अस्पताल में जन्म होने के बाद बेटी का नाम इला रखा गया। पोती इला के जन्म के बाद भई शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए खुशी जताई थी। अब एक बार फिर से चौहान परिवार में किलकारी गूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *