Tuesday, October 6खबर जो असर करे |
Shadow

2027 में देशभर में लाइव परफॉर्म करेंगे अरिजीत सिंह, ‘इंडिया टूर’ का ऐलान

मुंबई। मशहूर पार्श्व गायक अरिजीत सिंह ने अपने संगीत सफर के 20 साल पूरे होने के मौके पर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। गायक ने ‘इंडिया टूर 2027’ की घोषणा की है। जनवरी से मई 2027 तक चलने वाले इस दौरे के तहत देश के नौ शहरों में अरिजीत लाइव प्रस्तुति देंगे। इस दौरान उनके लोकप्रिय गीत ‘अगर तुम साथ हो’, ‘विदा करो’ और ‘तुम ही हो’ सहित कई पसंदीदा गानों की प्रस्तुति सुनने को मिलेगी।

‘इंडिया टूर 2027’ का आयोजन टीम इनोवेशन की ओर से किया जा रहा है और कोटक सॉलिटेयर इसे प्रस्तुत कर रहा है। दौरे की शुरुआत 9 जनवरी को अहमदाबाद से होगी। इसके बाद 23 जनवरी को चंडीगढ़, 7 फरवरी को जयपुर, 20 फरवरी को मुंबई, 13 मार्च को बेंगलुरु, 27 मार्च को नई दिल्ली, 10 अप्रैल को पुणे, 01 मई को इंदौर और 15 मई को हैदराबाद में अरिजीत सिंह का लाइव शो आयोजित किया जाएगा।

अपने इस संगीत दौरे को लेकर अरिजीत सिंह ने उत्साह जताते हुए कहा कि वह पूरे भारत की यात्रा करने और अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनके इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। दो दशक लंबे संगीत सफर का जश्न मनाने वाला यह दौरा अरिजीत के प्रशंसकों के लिए खास होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *