Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 25, 2026

इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव

इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर को एक विशेष स्थान प्राप्त है। यही वह दिन है जब देश ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान को परिभाषित करने वाले भारतीय संविधान को अपनाया। 1949 में संविधान सभा ने इस दस्तावेज़ को औपचारिक रूप से स्वीकार किया और हर वर्ष संविधान दिवस के रूप में इसका उत्सव मनाया जाता है। यह संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित है और विविधताओं से भरे भारत को एक संगठित गणराज्य बनाने का ठोस आधार प्रदान करता है। संविधान निर्माण प्रक्रिया में डॉ भीमराव आंबेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में अहम भूमिका निभाई। महत्वपूर्ण घटनाचक्र: 1859 – चार्ल्स डिकन्स की “ए टेल ऑफ टू सिटीज” का अंतिम साप्ताहिक अंक प्रकाशित हुआ। 1865 – लुइस कैरोल की “एलिस इन वंडरलैंड” अमेरिका में आयी। 1885 – पहली...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे डिजिटल क्रिएटरों को सम्मान – छत्तीसगढ़ स्टेट अवॉर्ड्स 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे डिजिटल क्रिएटरों को सम्मान – छत्तीसगढ़ स्टेट अवॉर्ड्स 2026

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का समारोह आज आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करेंगे। साथ ही विभिन्न मंत्रालयिक समीक्षा बैठकों में भी भाग लेंगे। समारोह में कुल 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता दी जाएगी। विजेताओं को 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर के नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड के 6 विजेताओं को भी इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इवेंट में लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर राज शमानी और आरजे शरत वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन क्लबिंग के माध्यम से भक्ति संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे दर्शकों को आध्यात्मिक और मनो...
बारिश थमने के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी का जलवा, गिरवर में निचला तापमान 8.4°C, भोपाल‑इंदौर‑ग्वालियर में ठंड में बढ़ोतरी

बारिश थमने के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी का जलवा, गिरवर में निचला तापमान 8.4°C, भोपाल‑इंदौर‑ग्वालियर में ठंड में बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर समाप्त होते ही सर्दी ने फिर से अपना दबदबा बनाया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। शाजापुर जिले के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस वर्ष प्रदेश का सबसे ठंडा रिकॉर्ड बन गया। इसी दौरान भोपाल में पारा एक ही रात में 3.4 डिग्री गिरकर 9 डिग्री पर पहुँच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में अतिरिक्त 2‑3 डिग्री तक गिरावट संभव है, जिससे कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश में चक्रवात “अकवान” और ट्रफ का असर रहा, जिसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। इन बादलों और बारिश ने अस्थायी रूप से रात के तापमान में वृद्धि की थी। अब मौसम प्...
मप्रः जनगणना‑2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आज भोपाल में

मप्रः जनगणना‑2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आज भोपाल में

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में मप्रः जनगणना‑2027 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य के द्वितीय चरण के सफल व व्यवस्थित कार्यान्वयन की तैयारियों को लेकर आज बुधवार को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे R.C.V.P. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह में राजेश दाहिमा, जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत 10 जनवरी 2027 से स्व‑गणना प्रक्रिया आरम्भ होगी, जिसके बाद 25 जनवरी 2027 से प्रगणकों द्वारा घर‑घर जाकर जनगणना कार्य संचालित किया जाएगा। इस चरण में निर्धारित समय‑सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा मैदानी स्तर पर प्रभावी संचालन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन में संभागायुक्त, जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त सहित प्रत्येक जिले ...
सागर में शराब दुकानों के बाहर डॉक्टरों की तैनाती, नियमित ग्राहकों की हो रही जांच, बनाई जा रही सूची

सागर में शराब दुकानों के बाहर डॉक्टरों की तैनाती, नियमित ग्राहकों की हो रही जांच, बनाई जा रही सूची

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंडा में शराब से हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब शराब की दुकानों के बाहर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात की जा रही हैं। ये टीमें नियमित रूप से शराब पीने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। उनके खून के नमूने लेकर लिवर और किडनी की स्थिति की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शराब दुकान संचालकों की मदद से नियमित ग्राहकों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। किडनी और लिवर की गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे मृतक अधिकारियों के अनुसार, बंडा में शराब से हुई मौतों के मामले की जांच में सामने आया था कि मृतकों ने शराब का सेवन किया था, लेकिन वे पहले से ही किडनी और लिवर की गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों के बाहर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने और उन्हें नशे से दू...
जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के बीच नजर आया पूरा चांद, अद्भुत नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के बीच नजर आया पूरा चांद, अद्भुत नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
पुरी। ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा की रात अद्भुत नजारा देखने को मिला। रात के आसमान में चमकता पूरा चांद मंदिर के शिखर पर स्थापित पवित्र नीलचक्र के ठीक बीच नजर आया। चांद और नीलचक्र के इस अनोखे संयोग को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस खूबसूरत दृश्य की तस्वीरें और वीडियो भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा की रात आसमान में पूरा चंद्रमा अपनी रोशनी बिखेर रहा था। इसी दौरान मंदिर के शिखर पर लगा नीलचक्र भी दिखाई दे रहा था। खास बात यह रही कि एक विशेष कोण से देखने पर चंद्रमा बिल्कुल नीलचक्र के बीच नजर आया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो चांद नीलचक्र के भीतर ही चमक रहा हो। मंदिर के ऊपर लहराते रंग-बिरंगे ध्वज और चांदनी में दमकती मंदिर की भव्य संरचना ने इस दृश्य की सुंदरता और बढ़ा दी। श्रद्धालुओं ने इस नजारे को आस्था और प्रकृति का अद्भुत स...
कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी के घाटों पर उमड़े 30 लाख श्रद्धालु, प्रयागराज में 10 लाख ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी के घाटों पर उमड़े 30 लाख श्रद्धालु, प्रयागराज में 10 लाख ने लगाई डुबकी

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों और गंगा-सरयू के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। काशी से अयोध्या और प्रयागराज से नैमिषारण्य तक करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान किया। प्रयागराज में सबसे अधिक लगभग 10 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई, जबकि अयोध्या में करीब पांच लाख श्रद्धालु सरयू स्नान के लिए पहुंचे। वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा का नजारा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के 84 घाटों को करीब 11 लाख मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया। गंगा किनारे दीपों की कतारों और श्रद्धालुओं की भीड़ ने घाटों को जगमग कर दिया। इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 3डी तथा ड्रोन शो भी आयोजित किए गए। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मंदिरों में दर...
SBI की चेतावनी…. ब्याज दर बढ़ाने से आ सकता है आर्थिक संकट… आर्थिक विकास होगा प्रभावित

SBI की चेतावनी…. ब्याज दर बढ़ाने से आ सकता है आर्थिक संकट… आर्थिक विकास होगा प्रभावित

आर्थिक, राष्ट्रीय
मुंबई। आरबीआई (RBI) की आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा (Monetary Policy Review) में ब्याज दरों (Interest Rates) में 0.50% (50 आधार अंक) की बड़ी बढ़ोतरी करने से देश की वित्तीय स्थिरता पर संकट आ सकता है और आर्थिक विकास दर (Economic Growth Rate) प्रभावित हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) (State Bank of India - SBI) के अर्थशास्त्रियों ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह चेतावनी दी है। एसबीआई के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने आगामी दिसंबर की नीतिगत समीक्षा में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। इससे पहले अर्थशास्त्रियों ने 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना व्यक्त की थी, जिसे 12 नवंबर की रिपोर्ट में घटाकर 0.25 प्रतिशत कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, बाहरी परिस्थितियों में सुधार, विदेशी पूंजी प्रवाह की वापसी और रुपये पर दबाव कम होने के कारण यह संशोधन किया गया है। अर्थशास्त्रियों ...
युद्ध में रूस के सात लाख सैनिकों के मारे जाने का दावा…. यूक्रेन के भी 2 लाख जवानों की मौत!

युद्ध में रूस के सात लाख सैनिकों के मारे जाने का दावा…. यूक्रेन के भी 2 लाख जवानों की मौत!

अंतरराष्ट्रीय
बर्लिन। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में सैनिक परिवारों ने बहुत कुछ खोया है। दोनों देशों के करीब नौ लाख सैनिक मारे गए हैं। इस भीषण युद्ध में रूस ने अपने सात लाख से अधिक सैनिक (7 Lakh Russian Soldiers) गंवा दिए हैं, करीब 1,000 सैनिकों ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार को जारी एक नए विश्लेषण में यह चौंकाने वाला दावा किया गया है। हैक किए गए सरकारी आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रपति पुतिन अपने युद्ध लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किस हद तक मानवीय क्षति स्वीकार करने को तैयार हैं। रूस से निर्वासित होकर काम करने वाले दो मीडिया संस्थानों 'मेदुजा' और 'मीडियाजोना' ने यह नया आकलन जारी किया है। इसके लिए उन्होंने रूसी राज्य सांख्यिकी सेवा 'रोसस्टैट' के उन गोपनीय आंकड़ों का इस्तेमाल किया, जिन्हें हाल के हफ्तों में यूक्रेन समर्थक दो हैकर समूहों—'साइबर पार्टिसंस ऑफ बेलारूस' और 'सा...
काशी में देव दिवाली पर जगजमगाए 21 लाख दीप….2100 स्वदेशी ड्रोन से आसमान में उकेरीं 15 आकृतियां

काशी में देव दिवाली पर जगजमगाए 21 लाख दीप….2100 स्वदेशी ड्रोन से आसमान में उकेरीं 15 आकृतियां

राज्य, राष्ट्रीय
वाराणसी। वाराणसी (Varanasi) में देव दीपावली पर मंगलवार को आस्था, परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला. गंगा के घाटों (Ganga Ghats) से लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक 21 लाख दीपों की रोशनी (2.1 million Lamps) ने काशी को जगमग कर दिया. गंगा के ऊपर पहली बार 2,100 मेड इन इंडिया ड्रोन से शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों की आकृतियां आसमान में उकेरी गईं. इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 84 घाटों के जीपीएस आधारित ऑडियो टूर की शुरुआत की. अब पर्यटक 15 भाषाओं में काशी के घाटों का इतिहास, धार्मिक परंपराएं और उनसे जुड़ी मान्यताएं सुन सकेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में हिस्सा लिया और दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया. उनके द्वारा शुरू किया गया ‘वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक ऑडियो टूर’ यूपी ट...