धान खरीद की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, अछोटा केंद्र का किया निरीक्षण
धमतरी, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होने वाली है। इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने और विभिन्न उदार्जन केंद्रों में की गई तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी डॉ. कल्पना ध्रुव ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अछोटा के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों की सुविधा हेतु स्थापित विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने केंद्रीय तौलाई, नमी परीक्षण, बारदानों की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा पेयजल और छायादार बैठने की व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारी एवं समिति प्रबंधकों को स्पष्ट दिशा‑निर्देश भी प्रदान किए।
डॉ. कल्पना ध्रुव ने कहा, “ध्यान रखें कि धान खरीद के दौरान किसान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करें। लाए गए ध...









