E-20 के विरोध के बीच सरकार को मिला किसानों का समर्थन… शिवराज बोले- खेत से निकला एथेनॉल देश का भविष्य
नई दिल्ली। एक तरफ एथेनॉल (Ethanol) के खिलाफ सड़क पर विरोध हो रहा है, तो दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किसानों से मुलाकात कर एथेनॉल (Ethanol) के समर्थन में आवाज बुलंद की है. किसानों ने कहा कि एथेनॉल (Ethanol) से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और देश की ऊर्जा भी सुरक्षित होगी. शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात में किसानों ने कहा कि एथेनॉल खेती के लिए नया मौका है. अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति (AIKCC) ने कहा कि एथेनॉल को लेकर गलत नैरेटिव को तोड़ने के लिए किसान और सरकार मिलकर काम करें. विभिन्न राज्यों से आए किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि पेट्रोल नहीं, खेत से निकला एथेनॉल देश का भविष्य है।
मंगलवार को जहां AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एथेनॉल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीएम आवास तक मार्च करने की क...



