बर्थडे पर तेजा सज्जा को मिला बड़ा तोहफा, ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल का ऐलान
अभिनेता तेजा सज्जा के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी चर्चित फिल्म 'जॉम्बी रेड्डी' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पीपल मीडिया फैक्टरी ने फिल्म का शीर्षक 'जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल' रखा है। पहली फिल्म की सफलता के बाद अब यह फ्रेंचाइजी बड़े पैमाने पर वापसी करने जा रही है। जारी की गई झलक में तेजा सज्जा हजारों जॉम्बीज की भीड़ के सामने अकेले खड़े नजर आते हैं, जो फिल्म के बड़े स्केल और हाई-ऑक्टेन एक्शन की झलक देती है। फिल्म में रियल स्टार उपेंद्र अहम भूमिका में नजर आएंगे, जबकि शनाया कपूर इसके जरिए दक्षिण भारतीय सिनेमा में पदार्पण करेंगी।
सरकारी कार्यकारी सेवाओं की जानकारी पाना'जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल' का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा करेंगे, जबकि फिल्म की कहानी और फ्रेंचाइजी की मूल कल्पना प्रशांत वर्मा की है। स्क्रीनप्ले हुसैन दलाल, प्रशांत वर्मा और सुपर्ण एस. वर्मा ने मि...









