Tuesday, September 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

ईरान-ओमान के बीच होर्मुज को लेकर हुई डील….अब अमेरिका पर सबकी नजर!

ईरान-ओमान के बीच होर्मुज को लेकर हुई डील….अब अमेरिका पर सबकी नजर!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। अमेरिका (America) और इजरायल (Israel) द्वारा मिलकर ईरान (Iran) पर हमला किए जाने के बाद पश्चिम एशिया (West Asia) की राजनीति तेजी के साथ बदली है। कभी सभी के लिए खुला रहने वाला होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) आज केवल कुछ ही देशों के लिए चालू है। अब इस मामले पर एक अहम परिवर्तन हुआ है। होर्मुज के दोनों किनारों पर स्थित ईरान और ओमान ने इस समुद्री रास्ते को लेकर एक नया समझौता किया है। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ईरानी मीडिया के मुताबिक इस समझौते के तहत कुछ हद तक जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खाड़ी देशों के बीच हुए इस समझौते होर्मुज से निकलने वाले जहाजों की स्थिति के बारे में तय किया गया है। इसमें होर्मुज में बाहर से आने वाले कमर्शियल जहाजों को ईरान संभालेगा। वही, इनको नियंत्रित करेगा। दूसरी तरफ, ओमान होर्मुज से बाहर की तरफ जाने...
MP: CM मोहन यादव बोले- सोनिया और राहुल ने किया ‘वंदे मातरम’ का अपमान…. देश से मांगें माफी

MP: CM मोहन यादव बोले- सोनिया और राहुल ने किया ‘वंदे मातरम’ का अपमान…. देश से मांगें माफी

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। एमपी (MP) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया गांधी (Rahul and Sonia Gandhi) पर 'वंदे मातरम (Vande Mataram)' का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की है। मोहन यादव ने कहा कि 'वंदे मातरम' गायन में बाधा डाली गई और राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया। मोहन यादव ने इसको स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय गीत का अनादर बताया। बता दें कि संसद ने एक बिल पास किया था जिसके तहत राष्ट्रीय गीत का अपमान करना दंडनीय अपराध है। गायन में बाधा डालने का लगाया आरोपसीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से नई दिल्ली में पार्टी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' गायन में बाधा डाली और राष्ट्रीय गीत का 'अपमान' किया गया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गव...
PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान… विपक्षी दलों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान… विपक्षी दलों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) (15 अगस्त 2026) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लाल किले से दिए गए भाषण में "दिमागी नक्सल" ("Intellectual Naxal") शब्द के इस्तेमाल ने देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में जहां एक तरफ हथियारबंद नक्सलवाद खात्मे की कगार पर है, वहीं दूसरी तरफ 'दिमागी नक्सल' समाज में अराजकता फैलाने और युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इस बयान पर कांग्रेस, सीपीआई, तृणमूल कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समेत तमाम विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लाल किले से PM मोदी का क्या था बयान?प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वैचारिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, "सुरक्षा बलों ने जंगलों में जारी बंदूकधारी माओवादी उग्रवाद को लगभग ध्वस्त कर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "...
‘गांधी नहीं, भगत सिंह के रास्ते पर आंदोलन….आज हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे छात्र

‘गांधी नहीं, भगत सिंह के रास्ते पर आंदोलन….आज हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे छात्र

राज्य, राष्ट्रीय
रांची। झारखंड (Jharkhand) में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं (JPSC and JSSC examinations) में कथित अनियमितता के खिलाफ पिछले 21 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को अब और तेज करने की तैयारी है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने आज सरकार पर छात्रों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के इस्तीफे की मांग की है। मंच ने आंदोलन के अगले चरण के कार्यक्रमों का भी ऐलान किया है। आज छात्रों ने एक बड़ा ऐलान किया है। आइए जानते हैं छात्रों ने क्या-क्या कहा है। 'गांधी नहीं, भगत सिंह के रास्ते पर'सरकार की बेरुखी को देखते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्र रवींद्र पासवान ने कहा कि अब आंदोलन गांधी के रास्ते पर नहीं, बल्कि भगत सिंह के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। वहीं, मंच के पीयूष कुमार ने सरकार पर छात्रों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें 'की...
ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार… कहा- ट्वीट कर देने से नहीं हो जाएगा होर्मुज पर कब्जा

ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार… कहा- ट्वीट कर देने से नहीं हो जाएगा होर्मुज पर कब्जा

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। ईरान (Iran) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ((American President Donald Trump)) के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने युद्ध में ईरान को हराने के बाद होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को अपना क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक्स पर कहा कि होर्मुज को न तो किसी ट्वीट के जरिए कब्जे में लिया जा सकता है और न ही विमानवाहक पोत, सैन्य आदेश या चुनावी भाषण के जरिए। उन्होंने कहा कि ईरान धमकियों से डरने वाला नहीं है और शक्ति प्रदर्शन के आगे झुकता नहीं है। गरीबाबादी ने दो टूक कहा कि होर्मुज ईरान का था, ईरान का है और ईरान का ही रहेगा। उप विदेश मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका को वास्तविकता स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका को रणनीतिक और भारी नुकसान उठाना...
MP: उज्जैन के नागदा थाने में दिखा खाकी का अलग रंग, पुलिस जवानों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर किया डांस

MP: उज्जैन के नागदा थाने में दिखा खाकी का अलग रंग, पुलिस जवानों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर किया डांस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर जहां पूरा देश देशभक्ति (Patriotism) के रंग में रंगा नजर आया, वहीं नागदा (Nagda) में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी भी अलग ही रंग में रंगी दिखाई दी. देशभक्ति और जन सेवा करने वाले पुलिस के जवान स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति तरानों पर कदम से कदम मिलाकर डांस (Ujjain Police dance) करते दिखाई दिए। देशभक्ति गीत पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों का खुशनुमा और जोशीला अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो नागदा थाने का है. बताया जा रहा है कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीत पर जमकर डांस किया। इस पूरे डांस में एक दो नहीं बल्कि थाने का पूरा बल ही देशभक्ति गीत पर झूमता दिखा...
MP में मानसून फिर हुआ सक्रिय…. आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP में मानसून फिर हुआ सक्रिय…. आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय है. 16 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy rain) के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए भारी बारिश (Heavy rain) की चेतावनी जारी की है। 15 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा. मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। 16 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट16 अगस्त को रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढ़र्ना में भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर मौसम अचानक खराब...
कर्रेगुट्टा पर आजादी के बाद पहली बार लहराया तिरंगा… नक्सलवाद के अंत से बस्तर के 90 गांवों में नई सुबह

कर्रेगुट्टा पर आजादी के बाद पहली बार लहराया तिरंगा… नक्सलवाद के अंत से बस्तर के 90 गांवों में नई सुबह

राज्य, राष्ट्रीय
सुकमा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों (Karregutta hills) पर आजादी (Independence) के बाद पहली बार तिरंगा (First Time Tricolour) लहराया गया है. यह पहाड़ी कभी नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ मानी जाती थी. सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों के करीब 90 गांवों में भी 80 साल में पहली बार तिरंगा फहराया गया. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप बाइक से करीगुट्टा पहुंचे और वहां झंडा फहराया. यह पूरा कार्यक्रम बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत हुआ, जो तीन दिन तक चली। बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के बाद लोगों के मन से डर और भ्रम दूर करने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तीन दिन की तिरंगा यात्रा पर निकले थे. यात्रा का आखिरी दिन बीजापुर से शुरू हुआ और आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर खत्म हुआ. मंत्री द्वय ने तीन दिनों ...
IIT इंदौर की बड़ी रिसर्च… अब बिना सुई और दर्द के होगी ओरल कैंसर की जांच

IIT इंदौर की बड़ी रिसर्च… अब बिना सुई और दर्द के होगी ओरल कैंसर की जांच

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। भारत (India) में ओरल कैंसर (Oral cancer) यानी मुंह का कैंसर स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. अधिकांश मामलों में मरीज को बीमारी का पता तब चलता है जब वह अंतिम या गंभीर चरण में पहुंच चुकी होती है. इसका मुख्य कारण 'बायोप्सी' जैसी इनवेसिव जांच ('Biopsy' – Invasive test) है, जिसमें मतलब चीरा लगाया जाता है. हालांकि, अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी सुई-रहित और किफायती तकनीक विकसित की है, जिससे सिर्फ लार और मुंह के स्वैब से ओरल कैंसर के शुरुआती संकेतों को पकड़ा जा सकेगा। शोधकर्ताओं ने लिक्विड क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री तकनीक का इस्तेमाल कर स्वस्थ व्यक्तियों, फाइब्रोसिस से पीड़ित रोगियों और कैंसर रोगियों के नमूनों की तुलना की. मुंह के भीतर होने वाले रासायनिक बदलावों के संकेत देती है. मुंह के अंदरूनी ऊतकों से सीधे प्रोटीन और ...
पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स हुआ शून्य ….., डीजल और एटीएफ पर भी राहत…. आमजन को “No Relief”

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स हुआ शून्य ….., डीजल और एटीएफ पर भी राहत…. आमजन को “No Relief”

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत सरकार (Government of India) ने शनिवार से पेट्रोल, डीजल (Petrol, Diesel) और हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले तेल एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel) यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (Windfall tax) को कम कर दिया है। यह जानकारी सरकार के एक आधिकारिक आदेश से मिली है। इस आदेश के अनुसार, डीजल निर्यात पर शुल्क को घटाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर से 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल निर्यात पर पहले 3.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगता था, अब इसे पूरी तरह से शून्य कर दिया गया है। एटीएफ के निर्यात पर भी शुल्क में कमी की गई है, जो 22 रुपये से घटकर 19.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असरटैक्स में इस कमी से आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस कटौती से निर्यातक कंपनियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजा...