Sunday, August 16खबर जो असर करे |
Shadow

MP: उज्जैन के नागदा थाने में दिखा खाकी का अलग रंग, पुलिस जवानों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर किया डांस

उज्जैन। 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर जहां पूरा देश देशभक्ति (Patriotism) के रंग में रंगा नजर आया, वहीं नागदा (Nagda) में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी भी अलग ही रंग में रंगी दिखाई दी. देशभक्ति और जन सेवा करने वाले पुलिस के जवान स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति तरानों पर कदम से कदम मिलाकर डांस (Ujjain Police dance) करते दिखाई दिए।


देशभक्ति गीत पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों का खुशनुमा और जोशीला अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो नागदा थाने का है. बताया जा रहा है कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीत पर जमकर डांस किया।


इस पूरे डांस में एक दो नहीं बल्कि थाने का पूरा बल ही देशभक्ति गीत पर झूमता दिखाई पड़ रहा है. वायरल हो रहा वीडियो थाना परिसर का है. जहां मौजूद हर पुलिसकर्मी नृत्य कर रहे अधिकारियों का उत्साहवर्धन करता दिखाई दे रहा है. कुछ जवान मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे तो कुछ ने पुष्पवर्षा के साथ थिरक रहे जवानों का मनोबल बढ़ाया. देखें।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों के इस अंदाज की तारीफ भी हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *