Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

MP: छिंदवाड़ा NICU अग्निकांड में 1 बच्ची की मौत, 2 झुलसे बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

MP: छिंदवाड़ा NICU अग्निकांड में 1 बच्ची की मौत, 2 झुलसे बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल (Chhindwara District Hospital) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (Special Newborn Care Unit) में शनिवार तड़के वार्मर मशीन में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुखद घटना में झुलसे तीन नवजात शिशुओं में से एक बच्ची ने जबलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्ची के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन अन्य दो नवजात बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. आग लगने के तुरंत बाद ऑन-ड्यूटी स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग किया और ऑक्सीजन सप्लाई लाइन ब...
आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म में हुई भाग्यश्री बोरसे की एंट्री

आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म में हुई भाग्यश्री बोरसे की एंट्री

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जल्द ही एक नई रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली इस अनाम फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे। फिल्म को एक तीव्र, हिंसक और संगीतमय प्रेम कहानी के रूप में तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में आदित्य के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म भाग्यश्री बोरसे के लिए बॉलीवुड में बड़ा अवसर साबित हो सकती है। भाग्यश्री ने तेलुगु सिनेमा में रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' से पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' और दुलकर सलमान की 'कांथा' जैसी फिल्मों में भी काम किया। हिंदी सिनेमा में वह 'यारियां 2' और 'चंदू चैंपियन' में छोटे लेकिन उल्लेखनीय किरदार निभा चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की संभावना है और इ...
सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर मचा बवाल, राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी

सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर मचा बवाल, राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अपनी हालिया फिल्म 'बंटवारा 1947' में अभिनेता सनी देओल को एक भारतीय मुस्लिम किरदार में कास्ट करने के फैसले का बचाव किया है। 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी और उसके दौरान आम लोगों के दर्द को केंद्र में रखती है। फिल्म में सनी को इस तरह की भूमिका में देखना दर्शकों के लिए इसलिए भी चर्चा का विषय बना, क्योंकि अभिनेता अपनी देशभक्ति और एक्शन फिल्मों के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं। राजकुमार संतोषी के मुताबिक, फिल्म का विचार करीब 15 साल पहले उनके मन में आया था। उस समय पाकिस्तान या मुस्लिम किरदारों से जुड़ी कहानियां बनाना काफी जोखिम भरा माना जाता था। ऐसे में सनी देओल को भारतीय मुस्लिम किरदार के रूप में पेश करना उनके लिए भी एक चुनौतीपूर्ण फैसला था। निर्देशक ने बताया कि उन्हें यह भरोसा था कि सनी अपनी अभिनय क्षमता से किरदार के साथ न्याय कर...
‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद में दीपिका पादुकोण पर उठे सवाल

‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद में दीपिका पादुकोण पर उठे सवाल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक के भाई और फिल्म से जुड़े निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने इस मामले में नए दावे किए हैं। जहां अब तक दीपिका के फिल्म से अलग होने की वजह 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की शर्त को माना जा रहा था, वहीं प्रणय के मुताबिक असली मतभेद फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि संदीप करीब 18 महीनों से दीपिका के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे और उन्हें इस परियोजना का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक थे। दिए एक हालिया इंटरव्यू में प्रणय ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी। उनके मुताबिक, इसके बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और टीम ने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। प्रणय ने यह भी आरोप लगाया कि वि...
ट्रंप ने किया होर्मुज पर नियंत्रण का दावा…. ईरान ने तैयार किया दुश्मनों से निपटने के लिए मजबूत रक्षा कवच

ट्रंप ने किया होर्मुज पर नियंत्रण का दावा…. ईरान ने तैयार किया दुश्मनों से निपटने के लिए मजबूत रक्षा कवच

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने ईरान (Iran) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वह अभी सही डील के लिए तैयार नहीं है. इसके साथ ही ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) वाले पूरे इलाके पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण होने का दावा किया. वहीं, ईरान ने कहा है कि उसने दुश्मनों से निपटने के लिए एक मजबूत रक्षा कवच तैयार कर रखा है। रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 'ईरान की इच्छा समझौते की जरूर है, लेकिन उनकी राय में वह किसी सही डील के लिए तैयार नहीं दिखता'. उन्होंने साफ किया कि अमेरिका फिलहाल इस पूरे टकराव पर नजर बनाए हुए है और देख रहा है कि आगे हालात क्या मोड़ लेते हैं। होर्मुज पर पूरा नियंत्रण होने का दावाट्रंप ने होर्मुज को लेकर भी बड़ा दावा किया है. उन्होंने ...
2027 में होगा शताब्दी का सबसे भयंकर अल-नीनो….. मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता

2027 में होगा शताब्दी का सबसे भयंकर अल-नीनो….. मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
लंदन। अल नीनो (El Nino ) को लेकर भविष्यवाणी (Prediction) ने टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों (Meteorologists) का कहना है कि इस साल का अल-नीनो इस शताब्दी का सबसे ताकतवर अल-नीनो (Most powerful El Niño) साबित होने वाला है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 2027 में पड़ने वाला अल-नीनो दुनिया को 2024 (आर्थिक गतिविधियों को लेकर) में धकेल सकता है। इसके साथ ही गर्मी के मामले में भी 2024 का रिकॉर्ड टूट जाएगा। फसलों पर पड़ रहा अल-नीनो का असरअल-नीनो की वजह से मॉनसून पर पहले ही असर पड़ चुका है। ऐसे में भारत की दो फसलों का नुकसान होने वाला है। इसके अलावा तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा बना रह सकता है। ब्रिटेन के विभाग ने बताया कि पिछले 100 सालों में लोगों ने अल-नीनो का ऐसा असर नहीं देखा होगा जो कि इस साल और अ...
MP: खरगोन में जामघाट पर ब्रेक फेल होने से खाई के ऊपर लटकी विद्यार्थियों की बस, बड़ा हादसा टला

MP: खरगोन में जामघाट पर ब्रेक फेल होने से खाई के ऊपर लटकी विद्यार्थियों की बस, बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone district) के जामघाट (Jamghat) में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब महाराष्ट्र (Maharashtra) के 50 से अधिक विद्यार्थियों से भरी एक यात्री बस ब्रेक फेल (Bus Brake Fail) होने के बाद सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए खाई के ऊपर जा लटकी। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में गिरने से पहले ही अटक गई और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के विद्यार्थी इंदौर से जामघाट होते हुए महेश्वर घूमने जा रहे थे। जामघाट क्षेत्र में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए खाई के ऊपर लटक गई। बस के खाई की ओर लटकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए आगे आते हुए बस में फंसे विद्यार्थियों को बाहर निकालन...
MP में मानसून ने फिर पकड़ा जोर…. भारी बारिश ने नदियां उफान पर, आज इन जिलों में अलर्ट

MP में मानसून ने फिर पकड़ा जोर…. भारी बारिश ने नदियां उफान पर, आज इन जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। मानसून की द्रोणिका, चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश (Heavy Rain ) का मजबूत दौर बना हुआ है। खासकर पूर्वी मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। शनिवार को मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश (Heavy Rain Alert ) की चेतावनी जारी की है। इनमें सिवनी (Seoni) और बालाघाट (Balaghat) में सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान है। दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। सागर संभाग और पूर्वी हिस्से पर सबसे ज्यादा असरभारी बारिश का असर सागर संभाग समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ज्यादा दिखाई दे रहा है। दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, प...
शक्कर के बढ़ते दामों पर सरकार की सफाई…., कहा- एथेनॉल की वजह से नहीं बढ़ी कीमत, बताई वजह!

शक्कर के बढ़ते दामों पर सरकार की सफाई…., कहा- एथेनॉल की वजह से नहीं बढ़ी कीमत, बताई वजह!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीनी की कीमतों (Sugar Prices) में जबरदस्त उछाल (Sharp rise) के बाद सरकार (Government) ने चीनी की कीमतों (Sugar Prices) में बढ़ोतरी के लिए एथेनॉल (Ethanol ) को जिम्मेदार मानने से इनकार कर दिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कहना है कि कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए चीनी के भंडार की सीमा कड़ी की गई और शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी गई है। सरकार का कहना है कि त्योहारी के सीजन में चीनी की उपलब्धता में और सुधार होगा। कीमतों में भी कमी आएगी। अनाज से बन रहा एथेनॉलउपभोक्ता मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि एथेनॉल को चीनी की कीमतों में वृद्धि का कारण नहीं माना जा सकता। एथेनॉल के लिए चीनी के उपयोग में आने वाली 2022-23 में लगभग 12 फीसदी से घटकर 2025-26 में नौ प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा देश में उत्पादित एथेनॉल का करीब तीन चौथाई हिस्सा अब अनाज खासतौर पर मक्का से प्...
केवल नियम नहीं….पूरी नीति बदल रही सरकार… PM बोले- लागू कर रहे हैं अगली पीढ़ी के सुधार

केवल नियम नहीं….पूरी नीति बदल रही सरकार… PM बोले- लागू कर रहे हैं अगली पीढ़ी के सुधार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार (Government) केवल नियमों में बदलाव नहीं कर रही, बल्कि नियमों से जुड़ी पूरी नीति बदल रही है। सुधारों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक विकास (India Economic Growth) की गति बनाए रखने और शासन व्यवस्था को सरल बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार लागू किए जा रहे हैं। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, भारत में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में निरंतरता है। दुनिया आर्थिक विकास को लेकर कई चुनौतियों का सामना कर रही है और संसाधनों का इस्तेमाल दबाव बनाने के साधन के तौर पर किया जा रहा है। इसके बावजूद दुनिया भारत को विकास के एक उज्ज्वल केंद्र के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी व्यवस्था लोगों को...