Thursday, May 28खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 28, 2026

आने वाले समय में एथेनॉल ले सकता है LPG जगह… नितिन गडकरी ने दिए संकेत

आने वाले समय में एथेनॉल ले सकता है LPG जगह… नितिन गडकरी ने दिए संकेत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पेट्रोल (Petrol) में मिलने वाला एथेनॉल (Ethanol) आने वाले समय में आपकी रसोई गैस (LPG) की जगह ले सकता है। यह LPG के मुकाबले काफी सस्ता पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने हाल ही में कहा, “पानी में 7 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने पर स्टोव जैसी लौ पैदा होती है और यह रसोई गैस से सस्ती है। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक है।” इस बयान ने एक बार फिर घरेलू रसोई (Home kitchen) के लिए अल्कोहल-आधारित ईंधनों को चर्चा में ला दिया है। आइए समझें क्या एथेनॉल वाकई एलपीजी की जगह ले सकता है और क्या विज्ञान इस दावे का समर्थन करता है? क्या है एथेनॉल स्टोव और इसकी खासियतएथेनॉल स्टोव खाना पकाने की आधुनिक तकनीक है। यह गन्ने या मक्के जैसी फसलों से तैयार बायो फ्यूल पर काम करती है। इसे LPG सिलेंडर का बेहतर विकल्प भी समझा जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह बिना धुएं, गंध और कालिख के LPG जैसी तेज...
अहमदाबाद में कांगो से आए व्यवसायी समेत 4 लोग आइसोलेशन में… इबोला ने बढ़ाई टेंशन

अहमदाबाद में कांगो से आए व्यवसायी समेत 4 लोग आइसोलेशन में… इबोला ने बढ़ाई टेंशन

राज्य, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। अहमदाबाद (Ahmedabad) में इबोला संक्रमण (Ebola infection) को लेकर खास एहतियात बरते जा रहे हैं। गुजरात (Gujarat) के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया (Health Minister Praful Pansheriya) ने बुधवार को बताया कि कांगो से आए एक 37 साल के व्यवसायी और उनके संपर्क में आए 3 अन्य लोगों को एहतियात के तौर पर अहमदाबाद के अस्पतालों में पृथकवास (आइसोलेशन) में रखा गया है। बुखार होने पर व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। इस व्यवसायी के ब्लड सेंपल को जांच के लिए पुणे भेजा गया है। सूबे में अभी तक इबोला संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने बुधवार को बताया कि 37 साल का एक व्यवसायी लगभग 5 से 7 दिन पहले कांगो से मुंबई पहुंचा था। इसके बाद वह वडोदरा चला गया। बुखार होने पर उसे वडोदरा के बैंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया...
राज्यसभा में संख्याबल के बाद भी विपक्षी दलों को जीत का भरोसा नहीं….क्रॉस वोटिंग का डर

राज्यसभा में संख्याबल के बाद भी विपक्षी दलों को जीत का भरोसा नहीं….क्रॉस वोटिंग का डर

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राज्यसभा ()Rajya Sabha की 24 सीटों के चुनाव में संख्याबल के बावजूद विपक्षी दलों (Opposition Parties) में अपने उम्मीदवार की जीत का भरोसा पैदा नहीं हो पा रहा है। पिछले कई मौकों पर बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग (Cross voting) ने भाजपा (BJP) विरोधी खेमे को कई बड़े झटके दिए हैं। इस बार भी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), झारखंड एवं कर्नाटक में काग्रेस और उसके सहयोदी दलों को क्रॉस वोटिंग की चिंता सता रही है। झारखंड की 2 सीटों पर चुनावझारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो और उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास खाली हो रही दोनों सीट जीतने के लिए पर्याप्त नंबर हैं, लेकिन भाजपा के द्वारा चुनाव लड़ने की तैयारी से समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में दो राज्यसभा सीटों के चुनाव में एक सीट की जीत के लिए 28 वोट चाहिए। झामुमो के नेतृत्व वाली INDIA गठबंधन की सरकार के पास 56 विधायक हैं। यानी दो...
MP: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम… महिला ने फेंकी लाल मिर्च तो भागते नजर आए अधिकारी

MP: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम… महिला ने फेंकी लाल मिर्च तो भागते नजर आए अधिकारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के घिनोदा गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम को तब पीछे हटना पड़ा जब एक महिला ने छत से लाल मिर्च पाउडर (Chilli Powder) फेंकना शुरू कर दिया। आरोपी मांगीलाल पाटीदार और उसकी पत्नी सजन बाई ने सड़क के हिस्से पर अवैध निर्माण कर लिया था। टीम जब 19 मई को कार्रवाई करने पहुंची तो सजन बाई ने अधिकारियों पर छत से मिर्च पाउडर फेंकनी शुरू की। इससे टीम को वहां से भागना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाचरोद के घिनोदा आबादी क्षेत्र में मांगीलाल पाटीदार का मकान है। आरोप है कि निर्माण के दौरान उसने सड़क के हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया था। शिकायत मिलने पर 19 मई को तहसील की टीम खाचरौद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मांगीलाल और उसकी पत्नी सजन बाई को समझाइश देते हुए अतिक्रमण हटाने की...
देशभर में आज बकरीद की धूम… जानिए क्यों मनाया जाता है कुर्बानी का यह पर्व ?

देशभर में आज बकरीद की धूम… जानिए क्यों मनाया जाता है कुर्बानी का यह पर्व ?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज पूरे देश में ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha) मनाई जा रही है. भारत (India) में इसे बकरीद (Bakrid 2026) भी कहा जाता है, जो कि इस्लाम धर्म (Islam Religion) का सबसे खास त्योहार है. ईद-उल-अजहा को कुर्बानी की ईद के नाम से भी जाना जाना जाता है क्योंकि इस दिन जानवर की कुर्बानी दी जाती है. यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर (हिजरी) के आखिरी महीने 'जिल-हिज्जा' की 10 तारीख को मनाया जाता है. यह मुख्य रूप से त्याग, समर्पण और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का पर्व है। ईद-उल-अजहा का इतिहास और महत्वइस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, ईद-उल-अजहा का सीधा संबंध हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) और उनके बेटे हजरत इस्माइल (अलैहिस्सलाम) के एक महान इम्तिहान से है. मान्यता है कि अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के ख्वाब में आकर उनकी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने का हुक्म दिया था. इब्राहिम अलैहिस्सलाम के लिए उनके बेटे हजरत इस्माइल सबस...
MP: ट्विशा शर्मा मामले में सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने की रद्द

MP: ट्विशा शर्मा मामले में सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने की रद्द

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) केस में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने कड़ा फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Former judge Giribala Singh) को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के फैसले को रद्द कर दिया है. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि निचली अदालत ने मामले के तथ्यों, गवाहों के बयानों और आरोपों पर गंभीरता से विचार नहीं किया था. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से यह नहीं कहा जा सकता कि आरोप केवल समर्थ सिंह तक सीमित हैं। दरअसल, इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अब CBI कर रही है. जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट को बताया कि उसे आरोपी सास गिरिबाला सिंह से हिरासत में पूछताछ की जरूरत है. जांच एजेंसी ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी. इस पर जबलपुर बेंच में वैकेशन जज देव नारायण ...