Tuesday, June 2खबर जो असर करे |
Shadow

Month: May 2026

फिल्म ‘गवर्नर’ का टीजर आया सामने

फिल्म ‘गवर्नर’ का टीजर आया सामने

मनोरंजन
मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी चिन्मय मंडलेकर ने संभाली है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया है। टीजर में मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के गंभीर और प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटरमणन से प्रेरित है। फिल्म की कहानी 1991 के उस आर्थिक संकट पर आधारित है, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका था और देश आर्थिक दिवालियापन के कगार पर पहुंच गया था। अदा शर्मा भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक, 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' एक ऐसे गुमनाम नायक की कहानी है, जिसने अपने फैसलों और नेतृत्व से देश को बड़े आर्थिक संकट से बाहर निकालने में...
संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ अब 15 मई को होगी रिलीज

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ अब 15 मई को होगी रिलीज

मनोरंजन
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है। सेंसर प्रक्रिया में देरी के चलते फिल्म की रिलीज और ट्रेलर लॉन्च को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका ट्रेलर कल जारी किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस संघ) से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और विवादों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गंभीर और प्रभावशाली कहानी पेश करेगी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। मेकर्स के मुताबिक...
माँ शारदा लोक के प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की

माँ शारदा लोक के प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की

मध्य प्रदेश
भोपाल ! भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में माँ शारदा लोक के प्रस्तावित समग्र विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और परियोजना के माध्यम से स्थानीय नागरिकों की आर्थिक गतिविधियों को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समस्त कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्यों को गति दी जाए। माँ शारदा लोक में मुख्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विस्तार, पार्किंग व्यवस्था, ग्रीन एरिया डेवलपमेंट, सोलर सिस्टम, वेस्ट मैनेजमेंट, पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम, धर्मशालाओं का विकास, आगमन सीढ़ियों एवं वापसी मार्ग का भीड़ के अनुसार वैज्ञानिक प्रबंधन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ...
निर्माणाधीन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले के विकास की बढ़ेगी रफ्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

निर्माणाधीन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले के विकास की बढ़ेगी रफ्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश
भोपाल! उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माणाधीन विकास कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना अत्यंत आवश्यक है। विकास कार्यों के पूर्ण होने से शहडोल जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उक्त निर्देश उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने सर्किट हाउस बाणसागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शहडोल- उमरिया मार्ग, ब्यौहारी के विजयसोता पूल निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहडोल- उमरिया मार्ग, ब्यौहारी के विजयसोता पूल, भन्नी सिंचाई परियोजना जैसे अ...
ईरान युद्ध से भड़के तेल के दाम… जानें दुनिया में कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल?

ईरान युद्ध से भड़के तेल के दाम… जानें दुनिया में कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। ईरान युद्ध (Iran war) से दुनिया भर में तेल के दाम (Oil prices) में उछाल देखने को मिल है। इस बीच पूरी दुनिया में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत कहीं 2.25 रुपये है तो कहीं 394.95 रुपये। यानी पेट्रोल की कीमत कही भारत से 44 गुना सस्ता है तो कहीं करीब चार गुना महंगा। आइए जानें दुनिया में सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Prices) कहां मिलता है? सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देशसबसे पहले बात दुनिया में सबसे महंगे पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों की। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हांगकांग का नाम है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 400 रुपये है। इसके बाद मलावी का नाम आता है। यहां पेट्रोल का रेट 364.27 रुपये प्रति लीटर है। इजरायल में पेट्रोल जहां, 269.19 रुपये लीटर है वहीं, डेनमार्क में 265.74 रुपये। नीदरलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 260.15 रुपये है। ग्रीस में 231.57 और अल्बानि...
अमेरिकी अदालत से ट्रंप को फिर बड़ा झटका…. कोर्ट ने 10% टैरिफ को बताया अवैध

अमेरिकी अदालत से ट्रंप को फिर बड़ा झटका…. कोर्ट ने 10% टैरिफ को बताया अवैध

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को अमेरिकी अदालत (American Court) में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को अमेरिकी व्यापार अदालत (American Trade Court) ने राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए 10% वैश्विक आयात शुल्क को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि 1970 के दशक के व्यापार कानून का हवाला देकर लगाए गए ये शुल्क तर्कसंगत नहीं हैं। आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने 24 फरवरी को दुनिया भर से आने वाले सामानों पर 10% का नया आयात शुल्क लागू किया था। इसके खिलाफ 24 राज्यों और कई छोटे व्यापारियों ने मुकदमा दायर किया था। राज्यों का तर्क था कि ट्रंप ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से बचने के लिए उठाया है, जिसने 2025 में लगाए गए उनके पिछले भारी-भरकम टैरिफ को असंवैधानिक बताकर रद्द कर दिया था। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अदालत ने 2-1 के बहुम...
बंगाल का नया CM कौन…. आज MLAs संग अमित शाह की बैठक पर सभी की नजरें

बंगाल का नया CM कौन…. आज MLAs संग अमित शाह की बैठक पर सभी की नजरें

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के नतीजों के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य की कमान किसके हाथों में होगी। भारतीय जनता पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक करने वाले हैं। बैठक के बाद जल्द ही राज्य के अगले सीएम के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। अमित शाह और मोहन चरण माझी को अहम जिम्मेदारीपार्टी आलाकमान ने विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मुख्य पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह-पर्यवेक्...
तमिलनाडु में फंसा पेंच… विजय के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए AIADMK-DMK मिला सकते हैं हाथ!

तमिलनाडु में फंसा पेंच… विजय के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए AIADMK-DMK मिला सकते हैं हाथ!

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में सरकार बनाने को लेकर पेंच फंसता ही जा रहा है। किसी भी दल या गठबंधन के पास बहुमत नहीं होने के कारण अभी तक सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं हुआ है। इस बीच दक्षिण भारत (South India) के इस राज्य की राजनीति में एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है, जिसकी कल्पना पिछले 50 वर्षों में किसी ने नहीं की थी। अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए राज्य के दो सबसे बड़े कट्टर प्रतिद्वंद्वी डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) हाथ मिला सकते हैं। दोनों को साथ लाने में भाजपा (BJP) बड़ी भूमिका निभा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, डीएमके के उदयनिधि स्टालिन गुट को डर है कि विजय का उदय पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (MGR) के दौर की याद दिला सकता है। एमजीआर ने अपने जीवनकाल में डीएमके को कभी सत्ता में नहीं आने दिया था। व...
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर छह ब्लैक स्पॉट…. हल्की बारिश में भूस्खलन, अमरनाथ यात्रा को लेकर बढ़ी चिंता

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर छह ब्लैक स्पॉट…. हल्की बारिश में भूस्खलन, अमरनाथ यात्रा को लेकर बढ़ी चिंता

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईवे (Jammu Kashmir Highway) पर लगातार भूस्खलन (Frequent Landslides) ने अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) से पहले चिंता बढ़ा दी है। जम्मू से श्रीनगर के बीच करीब छह जगह ब्लैक स्पॉट (Black spot) चिह्नित किए गए हैं। हल्की बारिश के बाद यहां भारी भूस्खलन हो रहा है, जिससे हाल ही में कई बार हाईवे बाधित हो चुका है। अप्रैल में हुई बारिश के बाद रामबन-बनिहाल सेक्शन में बन रही लगभग तीन किलोमीटर लंबी सुरंग का काम भी फंस गया है। पहले मई में काम पूरा होने की संभावना थी, लेकिन अब कार्य आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे यात्रा के दौरान जाम से मुक्ति मिलने की संभावना प्रभावित हो सकती है। जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा के दौरान सबसे संवेदनशील हिस्सा उधमपुर से बनिहाल तक है। पिछले साल अप्रैल में रामबन में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने हाईवे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया था। स...
MP: बड़वानी में सरकारी डॉक्टर मरीजों को प्राइवेट लेब भेजने के बदले लेते थे मोटा कमीशन… रंगेहाथों धराए

MP: बड़वानी में सरकारी डॉक्टर मरीजों को प्राइवेट लेब भेजने के बदले लेते थे मोटा कमीशन… रंगेहाथों धराए

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले (Barwani district) में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 सरकारी डॉक्टरों (3 Government Doctors) को मरीजों से जुड़ी जांच के बदले निजी लैब से कमीशन लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. यह कार्रवाई राजपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात डॉक्टरों के खिलाफ की गई है, जो सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को निजी पैथोलॉजी लैब (Private Pathology Lab) में भेजने के बदले मोटा कमीशन वसूल रहे थे। DSP सुनील तालन ने राजपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात इन तीनों अधिकारियों की पहचान डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या साई और डॉ. मनोहर गोदारा के रूप में की. उन्होंने बताया कि इन तीनों को उनके घरों पर ही कमीशन की रकम लेते हुए पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह कार्रवाई राजपुर स्थित एक निजी पैथोलॉजी ल...