MP: भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री को मेमोरियल बनाने का प्लान, CM मोहन यादव ने किया दौरा
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री (Union Carbide Factory) का दौरा किया। इसके बाद सीएम ने जानकारी दी कि राज्य सरकार यहां पर गैस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में मेमोरियल बनाने की प्लानिंग में है। अपने दौरे के दौरान सीएम ने भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal gas tragedy) राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों संग भी इस संबंध में बातचीत की।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर और हाई कोर्ट के सुझाव पर इस जगह पर मेमोरियल बनाएंगे। भोपाल में दो और तीन दिसंबर 1984 की दरमियानी रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से बेहद जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ था। इससे कम से कम 5,479 लोग मारे गए थे और हजारों लोग अपंग हो गए थे। इसे दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में गि...









