Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में चार नक्सली, एक महिला सहित, ढेर

बीजापुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र सीमा पर बीजापुर जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला सहित चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। उनके पास से दो एके-47 रायफल बरामद हुई हैं।

इन नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ DVCM कैडर का नक्सली दिलीप बेड़जा शामिल है, जबकि अन्य तीन नक्सलियों की पहचान अभी शेष है।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव और दो एके-47 रायफल बरामद कर लिए हैं। नेशनल पार्क जंगल के जिस इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हो रही है, वह पापाराव का इलाका है, जो नेशनल पार्क क्षेत्र का इंचार्ज है। अगर पापाराव मारा गया तो नक्सलियों के DKSZDCM कैडर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM कैडर का नक्सली दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी/कोबरा/एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से संयुक्त टीम एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। अब तक मुठभेड़ स्थल से एक महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों के शव तथा उनके पास से 303 रायफल एवं दो एके 47 स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दोपहर तक दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। तत्पश्चात शाम के समय माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला कैडर सहित दो और माओवादी कैडरों के शव भी बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *