Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 18, 2026

महिमा गवाड़ी में 9 दिवसीय मां लक्ष्मी जगार का सफल समापन

महिमा गवाड़ी में 9 दिवसीय मां लक्ष्मी जगार का सफल समापन

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के महिमा गवाड़ी पंचायत के नयापारा में मां लक्ष्मी जगार का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ आज शनिवार को संपन्न हुआ। 9 दिवसीय लक्ष्मी जगार का आयोजन किया गया, आयोजन के दौरान धनकुल गीत जारी रहा जो लक्ष्मी जगार की पहचान है। नयापारा में आयोजित लक्ष्मी जगार में श्रद्धा, भक्ति और लोकगीतों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने बस्तर की लोक परंपराओं को जीवंत कर दिया। मां लक्ष्मी जगार का आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, यह बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजने का माध्यम भी है। लक्ष्मी जगार में बस्तर की पहचान बन चुके धनकुल गीत हल्बी भाषा में गाए जाते हैं। इन गीतों में धनुष से उत्पन्न विशेष ध्वनि के साथ मिट्टी की हंडी और पारंपरिक वाद्यों के जरिए देवी लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस परंपरा को निभाने वाले गायकों को हल्बी भाषा में ‘गुरुमाय' कहा जाता है, जिस...
डेमियन मार्टिन ने मेनिन्जाइटिस से जंग जीतने के बाद कहा, ‘2026 के लिए तैयार हूं’

डेमियन मार्टिन ने मेनिन्जाइटिस से जंग जीतने के बाद कहा, ‘2026 के लिए तैयार हूं’

खेल
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन ने मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से चमत्कारी रूप से उबरने के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की है। 54 वर्षीय मार्टिन ने शनिवार को एक्स पर लिखा, “2026 के लिए तैयार हूं, मैं वापस आ गया हूं”। साथ ही उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों व शुभचिंतकों का आभार जताया। डेमियन मार्टिन पिछले महीने अचानक बीमार पड़ गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेनिन्जाइटिस होने की पुष्टि की। यह बीमारी दिमाग और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली झिल्लियों में सूजन पैदा करती है। इलाज के दौरान उन्हें करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय तक कृत्रिम कोमा (इंड्यूस्ड कोमा) में रखा गया था। अपने पोस्ट में मार्टिन ने लिखा, “27 दिसंबर 2025 को मेरी जिंदगी मेरे हाथों से निकल गई थी, जब मेनिन्जाइटिस...
गडकरी ने मप्र के विदिशा को दी 4400 करोड़ रुपये लागत की आठ सड़क परियोजनाओं की सौगात

गडकरी ने मप्र के विदिशा को दी 4400 करोड़ रुपये लागत की आठ सड़क परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय
विदिशा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे और यहां भव्य रोड शो किया। बड़ा बाजार से शुरू हुए रोड शो ने 'पुरानी कृषि उपज मंडी' में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक यात्रा की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में मौजूद नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर अपने नेताओं का स्वागत किया। इस समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद, नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन द...
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक नया आयाम मिला है। वर्ष 2024 में इस केंद्र को 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत कुल 94 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह उन्नयन स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया एक कदम है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2022 में केवल 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई थी, जिसकी लागत लगभग 243.72 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। यह स्वीकृति तकनीकी मानकों के अनुसार थी और इससे अस्पताल की अंतिम चिकित्सा क्षमता का निर्धारण नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसमें बगीचा केंद...
खेल मंत्री मांडविया गोंडल में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 57वें संस्करण में शामिल होंगे

खेल मंत्री मांडविया गोंडल में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 57वें संस्करण में शामिल होंगे

खेल
हैदराबाद, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार, 18 जनवरी को देशभर के कई शहरों में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 57वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह पहल फिटनेस को जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने और नागरिकों को सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराती है। मंत्रालय के मुताबिक इस संस्करण में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया गुजरात के राजकोट के पास गोंडल में आयोजित साइक्लिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनकी सहभागिता सरकार द्वारा दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधि को शामिल करने और हर आयु वर्ग के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को दर्शाती है। 57वें संस्करण का एक अन्य प्रमुख आकर्षण हैदराबाद में होने वाला आयोजन होगा, जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण ...
बीडब्ल्यूएफ इंडिया ओपन: एन से-यंग ने शानदार प्रदर्शन से फाइनल में बनाई जगह

बीडब्ल्यूएफ इंडिया ओपन: एन से-यंग ने शानदार प्रदर्शन से फाइनल में बनाई जगह

खेल
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व नंबर-1 दक्षिण कोरियाई शटलर एन से-यंग ने शनिवार को बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की विश्व नंबर-8 खिलाड़ी राचानोक्त इंतानोन को महज 32 मिनट में सीधे गेमों में पराजित कर सत्र के अपने दूसरे फाइनल में प्रवेश किया। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में से-यंग ने इंतानोन को 21-11, 21-7 से शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही एन से-यंग ने दबदबा बना लिया और लगातार छह अंक जीतकर बढ़त हासिल की। अपने सटीक नियंत्रण और आक्रामक खेल से उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और पहला गेम आसानी से 21-11 से अपने नाम किया। दूसरे गेम की शुरुआत अपेक्षाकृत बराबरी की रही और दोनों खिलाड़ियों के बीच अंक बंटते हुए स्कोर 4-4 तक पहुंचा। हालांकि इसके बाद एन से-यंग ने गियर बदलते हुए तेज आक्...
महासमुंद में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन, तैयारियों का लिया गया जायजा

महासमुंद में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन, तैयारियों का लिया गया जायजा

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुंद, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 से 03 फरवरी 2026 तक भव्य गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आज शनिवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला प्रशासन की टीम सिरपुर पहुंची और आयोजन स्थल सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जन सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तैयारी तेज करने के निर्देश दिए। इस बार सिरपुर के वैभव और ऐतिहासिक महत्व को लेकर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर लंगेह ने महोत्सव स्थल, स्टेज, डोम में साफ-सफाई...
बस्तर में 67 शिक्षकों ने योग प्रशिक्षण शिविर में सीखे स्वस्थ जीवन के उपाय

बस्तर में 67 शिक्षकों ने योग प्रशिक्षण शिविर में सीखे स्वस्थ जीवन के उपाय

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बस्तर में शिक्षकों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। 12 जनवरी से प्रारंभ हुए इस विशेष सत्र में बस्तर और कोंडागांव जिले के कुल 67 शिक्षकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें से तीन विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों की सेवाएं ली गईं, जिन्होंने पांच दिनों तक प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न आसनों के माध्यम से शिक्षकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. दंडसेना और सह प्राचार्य डॉ. जॉन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को तनावमुक्त रखना था, ताकि वे कक्षा में बेहतर और ऊर्जावान वातावरण का निर्माण कर सकें। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ शिक्षक ही समाज को ...
प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय
कोलकाता, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। उन्होंने मालदा टाउन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन मालदा से असम के कामाख्या के लिए रवाना हुई, जबकि नियमित रूप से इसका परिचालन हावड़ा से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन का निरीक्षण किया और लोको पायलटों तथा ट्रेन स्टाफ से बातचीत की। ट्रेन में मौजूद स्कूली बच्चों से भी उन्होंने संवाद किया। प्रधानमंत्री ने इसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया और कहा कि यह ट्रेन यात्रियों को सस्ती, आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। आधुनिक साज-सज्जा वाली इस अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन से यात्रियों का कम से कम छह घंटे का समय बचेगा। उद्घाटन दिवस पर यह ट्रेन मालदा ट...
बलरामपुर में बुजुर्ग की जघन्य हत्या से जनाक्रोश, मुख्य मार्ग जाम

बलरामपुर में बुजुर्ग की जघन्य हत्या से जनाक्रोश, मुख्य मार्ग जाम

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या के बाद मामला अब कानून व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन गया है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर सैकड़ों लोगों ने धरना दिया, जिससे रामानुजगंज सनावल मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिकापुर निवासी देवशरण यादव, 65 वर्ष, गुरुवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में उनका गर्दन कटा शव मिला। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन औ...