Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 15, 2026

भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल

भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल

लेख
- योगेश कुमार गोयल भारतीय सेना: युद्धभूमि में अडिग, संकट में राष्ट्र का संबल प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष हम 78वां सेना दिवस मना रहे हैं। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थलसेना के अदम्य साहस, जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और उनकी शहादत को याद करता है। इस विशेष अवसर पर जवानों के दस्ते और अलग-अलग रेजीमेंट की परेड के अलावा झांकियां भी निकाली जाती हैं और उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी दी जाती है, जिन्होंने देश और लोगों की सलामती के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। 15 जनवरी को यह दिवस मनाए जाने का विशेष कारण यह है कि 1899 में कर्नाटक के कुर्ग में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा आज ही के दिन वर्ष 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे। उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। जनरल बुचर भारत के आखिरी ब...
धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा बुधवार देर शाम राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गट्टासिल्ली स्थित **एस.के. फूड्स राइस मिल** का निरीक्षण किया गया। उक्त मिल के संचालक **आसिफ मेमन** हैं। मिल परिसर में उपलब्ध कुल **20,976 क्विंटल** धान एवं **605 क्विंटल** चावल जब्त किया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध स्टॉक पंजी का गहन परीक्षण किया गया तथा भौतिक सत्यापन के माध्यम से धान एवं चावल की वास्तविक मात्रा का मिलान किया गया। जांच में यह पाया गया कि मिल परिसर में दर्ज स्टॉक की तुलना में धान की मात्रा **269 क्विंटल** अधिक पाई गई। यह अतिरिक्त मात्रा धान खरीद वर्ष **2025-26** के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की आशंका को...
मकर संक्रांति : दोपहर 12 बजे तक संगम में 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति : दोपहर 12 बजे तक संगम में 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक 45 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थराज प्रयाग में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। संगम से लेकर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु स्नान दान कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। नाना पाटेकर ने की मतदान की अपील अभिनेता नाना पाटेकर ने बीएमसी चुनाव में वोट डालने के बाद लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज्यादा सफर करके आया हूं, क्योंकि लोकतंत्र में यह जरूरी है। मैं तुरंत वापस जा रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।” इन सितारों ने भी डाला वोट अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके अलावा...
नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

नोटा नहीं, उपलब्ध उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करेंः डॉ. भागवत

राष्ट्रीय
नागपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि, मतदान के दौरान सभी उम्मीदवारों को नकारने (नोटा) के बजाय उपलब्ध विकल्पों में से योग्य उम्मीदवार का चयन करना अधिक उचित है। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। डॉ. मोहन भागवत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य ‘भैय्याजी’ जोशी ने गुरुवार को महाल स्थित नागपुर नाइट हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के लिए पहुंचने वालों में ये दोनों सबसे पहले थे। मतदान के बाद डॉ. भागवत ने कहा कि ‘नोटा’ का प्रयोग सभी उम्मीदवारों को नकारने के समान है और यह लोकतंत्र की सबसे खराब स्थिति मानी जा सकती है। इससे वास्तव में अवांछित उम्मीदवारों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। इसलिए उपलब्ध उम्मीदवारों में से योग्य और सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का चयन क...
उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में आयोजित महाकाल महोत्सव 2026 के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को श्री महाकाल लोक में शिव तत्त्व पर आधारित भव्य सांगीतिक प्रस्तुति “शिवा” महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी। सायं 7 बजे से आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में देश का प्रतिष्ठित समूह द ग्रेट इंडियन कॉयर (मुंबई) द्वारा भगवान शिव के तत्त्व, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को स्वरबद्ध किया जाएगा। यह प्रस्तुति संगीत, साधना और शिव अनुभूति का अद्भुत संगम होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि वीर भारत न्यास, विक्रमादित्य शोध पीठ तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव का उद्देश्य भगवान शिव के तत्त्व, महाकाल की अवधारणा तथा भारतीय संस्कृति...
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ग्लोबल आइकॉन **प्रियंका चोपड़ा** एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म **'द ब्लफ'** का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें पहली बार उनके किरदार **एर्सेल 'ब्लडी मैरी' बॉडेन** की झलक देखने को मिली है। **18वीं सदी** की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में **प्रियंका** का खतरनाक और बेखौफ अवतार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म में **प्रियंका** के साथ हॉलीवुड अभिनेता **कार्ल अर्बन** भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन और टकराव देखने को मिलता है, जो कहानी को और भी रोमांचक बनाता है। **'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन'** की याद दिलाया गया ट्रेलर में **प्रियंका** का हिंसक और शक्तिशाली रूप सामने आया है, जहां वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए समुद्री डाकुओं से भिड़ती नजर आती हैं। उनकी तलवार...
उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: पारा दाे डिग्री तक लुढ़का, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ की परत

उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: पारा दाे डिग्री तक लुढ़का, पहाड़ी इलाकों में जमी बर्फ की परत

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर छत्तीसगढ़ इन दिनों शीतलहरों की गिरफ्त में है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे रातें तो ठिठुरन भरी हो ही गई हैं, दिन में भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। पिछले 24 घंटों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने इस सीजन का सबसे कड़ा रूप दिखाया है। बलरामपुर जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पाट क्षेत्रों में तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच बना रहा। तापमान में इस तेज गिरावट के चलते पाट से लेकर आसपास के मैदानी इलाकों तक पाले की स्थिति बन गई है। सरगुजा संभाग के लगभग सभी जिलों में शीतलहर का असर बना हुआ है। अंबिकापुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन की तुलना में और नीचे रहा। हालांकि दिन के समय धूप निकली, लेकिन ठंडी ह...
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी किया

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी किया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को मिल रहे 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा के बाद बुधवार की देर शाम छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब राज्य के शासकीय कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को केन्द्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। एक सितम्बर 2025 से राज्य के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। बीती देर शाम वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में एक जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत तथा छठे वेतनमान में एक जनवरी 2026 से 257 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। यह आदेश केवल नियमित श...