Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ग्लोबल आइकॉन **प्रियंका चोपड़ा** एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म **’द ब्लफ’** का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें पहली बार उनके किरदार **एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बॉडेन** की झलक देखने को मिली है। **18वीं सदी** की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में **प्रियंका** का खतरनाक और बेखौफ अवतार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।


फिल्म में **प्रियंका** के साथ हॉलीवुड अभिनेता **कार्ल अर्बन** भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन और टकराव देखने को मिलता है, जो कहानी को और भी रोमांचक बनाता है।


**’पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’** की याद दिलाया गया ट्रेलर में **प्रियंका** का हिंसक और शक्तिशाली रूप सामने आया है, जहां वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए समुद्री डाकुओं से भिड़ती नजर आती हैं। उनकी तलवारबाजी और इंटेंस एक्शन सीक्वेंस रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।


उल्लेखनीय है कि फिल्म **’द ब्लफ’** **25 फरवरी** को **अमेजन प्राइम वीडियो** पर रिलीज की जाएगी। **प्रियंका चोपड़ा** के इस नए अवतार को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *