Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

बृहन्मुंबई नगर निगम सहित महाराष्ट्र के 29 नगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी, 16 जनवरी को मतगणना

मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार सुबह 7.3029 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान साढ़े 5 बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 16 जनवरी को मुंबई के 23 नामित केंद्रों पर होगी।

आज सुबह बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगरपालिकाओं छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी हैं।

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाली महायुति और उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे के शरद पवार के साथ गठबंधन से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *