Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 12, 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, युवाओं के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, युवाओं के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

राष्ट्रीय
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज देशभर में महान संत एवं विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जा रही है। यह दिन भारतीय युवाओं को आत्मबल और चरित्र का संदेश देता है, इसलिए इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश में लिखा, “युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं शुभकामनाएं। उन्होंने विश्व कल्याण का मार्गदर्शन किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रेरणा दी।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने अपनी एक अन्य पोस्ट में प्रदेश सरकार की...
महर्षि महेश योगी के आध्यात्मिक योगदान को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

महर्षि महेश योगी के आध्यात्मिक योगदान को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि महेश योगी की जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक एवं योगाचार्य थे, जिन्होंने भावातीत ध्यान (ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन) के माध्यम से भारत की प्राचीन वैदिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि राजिम के समीप पांडुका ग्राम में जन्मे महर्षि महेश योगी ने भारतीय अध्यात्म को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक संवाद से जोड़ते हुए मानव कल्याण का एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन साधना, अनुशासन और मानवता की सेवा को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि महेश योगी का यह संदेश कि मनुष्य के भीतर असीम ऊर्जा, ज्ञान एवं संभावनाएँ निहित हैं, आज के तनावपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक युग में अत्यंत प्रासंगिक है। उनकी शिक्षाएँ आत्मबोध...
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

अपराध
भागलपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला स्थित महेश सिंह के आम बगान में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धनपाल टोला निवासी रामदयाल यादव के पुत्र काबिल यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। शव मिलने की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने काबिल यादव का शव पेड़ से लटका देखा, तो वे घबरा गए और उन्होंने खुद शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई बबलू कुमार ने काबिल यादव की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि छोटे भाई अंग्रेज यादव ने बताया कि काबिल यादव पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बाखरपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच...
स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित

स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज सुबह स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वास्थ्यगत कारणों से दौड़ में शामिल नहीं हो सके। यह दौड़ प्रदेश के विभिन्न संभाग मुख्यालयों और शहरों में संचालित की गई। स्वदेशी संकल्प दौड़ रायपुर में सुभाष स्टेडियम से विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब तक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन में स्कूली बच्चे और सामान्य जनता भी शामिल हुई, जो स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, और भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित बड़ी संख्या में सदस्य और छात...
रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

अपराध
बागपत, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र में 8 जनवरी को मिले शव की पहचान दीपक नाम के युवक के रूप में हुई। हत्या के मामले में रवि कंबोज, जो लूम्ब गांव का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया है। रवि कंबोज ने दीपक के छोटे भाई को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे वापस नहीं किए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। 7 जनवरी को दीपक को बुलाकर रवि ने 5 लाख रुपए देने का लालच दिया। जब दीपक शराब के नशे में बेहोश हो गया, तो रवि ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया है और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।...
खुदरा महंगाई दर में उछाल, दिसंबर में बढ़कर 1.33 फीसदी पर पहुंची

खुदरा महंगाई दर में उछाल, दिसंबर में बढ़कर 1.33 फीसदी पर पहुंची

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए यह एक चिंताजनक खबर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के अनुसार, खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर बढ़कर 1.33 फीसदी पर पहुंच गई, जो कि पिछले तीन महीनों का सबसे ऊँचा स्तर है। नवंबर में यह दर केवल 0.71 फीसदी थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों, अंडे, और दालों जैसी रसोई की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 1.33 फीसदी तक पहुंच गई। सितंबर में इसका पिछला उच्चतम स्तर 1.44 फीसदी था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2025 के दौरान प्रमुख मुद्रास्फीति और खाद्य महंगाई का बढ़ना मुख्य रूप से व्यक्तिगत देखभाल, सब्जियों, मांस और मछली, अंडों, मसालों, तथा दालों और उनके उत्पादों की महंगा...
गांव और ग्रामीण ही देश के विकास की धुरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गांव और ग्रामीण ही देश के विकास की धुरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हर तरफ विकास की बयार है। गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी और विकास कार्यक्रमों का लाभ पहुंच रहा है। गांव और ग्रामीण ही देश के विकास की धुरी है। इनकी मजबूती में ही देश की मजबूती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनअभियान परिषद शासन और समाज के बीच एक सेतु की भूमिका में है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जनअभियान परिषद का योगदान नि:संदेह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सबके समन्वित प्रयासों से हम ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में 'ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान' के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 12 से 26 जनवरी तक प्रदेश में आयोजित किये ...
स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। वे एक महान चिंतक थे और केवल शरीर से बल्कि कर्म से भी युवा थे। उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा है। सूर्य नमस्कार की यौगिक क्रियाएं हमारे संपूर्ण जीवन का निचोड़ है। यह केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि हमारे जीवन को सामान्यता से उत्कृष्टता की ओर लेकर जाने का बड़ा माध्यम है। हम रोजाना सूर्य नमस्कार में समाहित 12 योग क्रियाओं के जरिए ही अपने शरीर को निरोगी बनाकर सुखी रह सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगाचार्यों के मार्गद...
वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप की क्यूबा को धमकी, कहा-समझौता कर ले नहीं तो परिणआम भुगतने तैयार

वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप की क्यूबा को धमकी, कहा-समझौता कर ले नहीं तो परिणआम भुगतने तैयार

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के करीबी सहयोगी क्यूबा को रविवार को एक और चेतावनी जारी की। वेनेजुएला में अमेरिका के हवाई हमलों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपदस्थ किए जाने के बाद क्यूबा में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन भड़कने की आशंका है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि या तो क्यूबा अमेरिका के साथ समझौता कर ले नहीं तो उसे परिणआम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, क्यूबा समय रहते फैसला कर ले, कहीं ऐसा ना हो कि देर हो जाए।वेनेजुएला के तेल का प्रमुख खरीदार रहा क्यूबा अब इसकी खेप से वंचित हो गया है, क्योंकि अमेरिकी सेना वेनेजुएला के तेल उत्पादों के उत्पादन, शोधन और वैश्विक वितरण को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत टैंकर को जब्त करना जारी रखे हुए है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'क्यूबा लंबे समय से वेनेजुएला के तेल और धन का इस्तेमाल कर रहा ...
UN से रोहिंग्याओं को मिलेगी राहत? ‘सबसे बड़ी अदालत’ में शुरू हो रहा नरसंहार का ऐतिहासिक मामला

UN से रोहिंग्याओं को मिलेगी राहत? ‘सबसे बड़ी अदालत’ में शुरू हो रहा नरसंहार का ऐतिहासिक मामला

Uncategorized
नई दिल्‍ली। हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में म्यांमार के खिलाफ रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के कथित नरसंहार से जुड़ी ऐतिहासिक सुनवाई शुरू हो रही है। इस कोर्ट को संयुक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी अदालत या विश्व न्यायालय भी कहा जाता है। यह सुनवाई द गैंबिया बनाम म्यांमार के तहत हो रही है, जिसमें 11 देशों ने हस्तक्षेप किया है। यह एक दशक से अधिक समय में पहला ऐसा मामला होगा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पूरी सुनवाई होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले के नतीजे न सिर्फ म्यांमार बल्कि अन्य अंतरराष्ट्रीय मामलों- खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका द्वारा इजरायल के खिलाफ दायर गाजा युद्ध से जुड़े नरसंहार केस पर भी असर डाल सकते हैं। म्यांमार सरकार ने नरसंहार के सभी आरोपों से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र की म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच तंत्र के प्रमुख निकोलस कूंजियन ने रॉयटर्स से कहा- यह मामला त...