Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

खुदरा महंगाई दर में उछाल, दिसंबर में बढ़कर 1.33 फीसदी पर पहुंची

नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए यह एक चिंताजनक खबर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के अनुसार, खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर बढ़कर 1.33 फीसदी पर पहुंच गई, जो कि पिछले तीन महीनों का सबसे ऊँचा स्तर है। नवंबर में यह दर केवल 0.71 फीसदी थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों, अंडे, और दालों जैसी रसोई की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 1.33 फीसदी तक पहुंच गई। सितंबर में इसका पिछला उच्चतम स्तर 1.44 फीसदी था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2025 के दौरान प्रमुख मुद्रास्फीति और खाद्य महंगाई का बढ़ना मुख्य रूप से व्यक्तिगत देखभाल, सब्जियों, मांस और मछली, अंडों, मसालों, तथा दालों और उनके उत्पादों की महंगाई में वृद्धि के कारण हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खाद्य महंगाई लगातार 7वें महीने में गिरकर 2.71 फीसदी की दर पर रही, जबकि यह नवंबर में 3.91 फीसदी थी, जो कि शून्य से काफी नीचे थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *