Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 9, 2026

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सोमनाथ मंदिर पर पहले आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जो भारत की अटूट सभ्यतागत निरंतरता और अदम्य आत्मबल का प्रतीक है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 10 जनवरी को रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर परिसर में ‘ओमकार मंत्र’ के सामूहिक जाप में भाग लेंगे। इसके बाद वे मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो देखेंगे। प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। यह एक भव्य और प्रतीकात्मक शोभायात्रा होगी, जिसका आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले असंख्य वीर योद्धाओं के सम्मान में किया ...
ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में कोई जांच क्यों नहीं होने देती हैं? उन्हें इतनी घबराहट क्यों है? उन्होंने ममता बनर्जी पर ईडी के अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप लगाया। भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजाद भारत के पश्चिम बंगाल में जो हुआ, वह आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में, जहां ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई चल रही थी, वहां एक मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जाना, ईडी के लोगों को धमकाना और पेपर छीनकर चले जाना अत्यंत गंभीर है। रविशंकर प्रसाद ने बताय...
चेन्नई हाई कोर्ट ने फिल्म ‘जननायकन’ को तत्काल यू/ए प्रमाणपत्र जारी करने का दिया आदेश

चेन्नई हाई कोर्ट ने फिल्म ‘जननायकन’ को तत्काल यू/ए प्रमाणपत्र जारी करने का दिया आदेश

राष्ट्रीय
चेन्नई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News चेन्नई उच्च न्यायालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को अभिनेता **विजय** की फिल्म **‘जननायकन’** को तत्काल **यू/ए प्रमाणपत्र** जारी करने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले से अभिनेता **विजय** के प्रशंसकों और फिल्म जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। न्यायमूर्ति **बी.टी. आशा** ने फैसला सुनाते हुए सीबीएफसी को **‘जननायकन’** को तत्काल **यू/ए प्रमाणपत्र** जारी करने का निर्देश दिया। दरअसल, अभिनेता **विजय** की आखिरी फिल्म के रूप में प्रचारित **‘जननायकन’** को पोंगल पर्व के उपलक्ष्य में आज, **09 जनवरी** को रिलीज़ किया जाना था। रिलीज से पहले फिल्म को **दिसंबर के तीसरे सप्ताह** में सेंसर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। उस समय बोर्ड की ओर से मौखिक रूप से यह बताया गया कि फिल्म में मौजूद **14** कथित विवादित दृश्यों को हटाने के बाद ही **यू/...
आईपैक पर छापेमारी मामला : तृणमूल कांग्रेस ने किया हाई कोर्ट का रुख, जब्त दस्तावेजों के दुरुपयोग पर रोक की मांग

आईपैक पर छापेमारी मामला : तृणमूल कांग्रेस ने किया हाई कोर्ट का रुख, जब्त दस्तावेजों के दुरुपयोग पर रोक की मांग

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। सत्तारूढ़ दल ने अदालत से अनुरोध किया है कि तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डाटा के दुरुपयोग और प्रसार पर तत्काल रोक लगाई जाए। याचिका में तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उपयोग से जुड़े संवेदनशील और गोपनीय राजनीतिक डाटा को जब्त किया है। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई मनमानी, दुर्भावनापूर्ण तथा अधिकारों के दुरुपयोग का प्रत्यक्ष उदाहरण है। याचिका के अनुसार, 8 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए...
राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा विकसित राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रणाली देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगी। यह एआई-सक्षम राष्ट्रीय मंच देशभर से तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से संबंधित डेटा को एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेगा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगा। अमित शाह ने इस मौके पर एनएसजी की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। इसकी वीरता, अद्वितीय कौशल और समर्पण के कारण ही देशवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईडीएमएस के माध्यम से विस्फोटकों से जुड़ी आतंकी घटनाओं के विश्लेषण, रोकथाम और प्रभावी...
जलवायु कार्रवाई भारत के विकास के लिए रणनीतिक अवसरः उपराष्ट्रपति

जलवायु कार्रवाई भारत के विकास के लिए रणनीतिक अवसरः उपराष्ट्रपति

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि जलवायु कार्रवाई भारत के विकास के लिए कोई बाधा नहीं, बल्कि समावेशी विकास को गति देने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था के निर्माण का एक रणनीतिक अवसर है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को यहां आयोजित भारत क्लाइमेट फोरम 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने काउंसिल फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक अंडरस्टैंडिंग की सराहना करते हुए कहा कि इस मंच को गंभीर चिंतन और सार्थक कार्रवाई के लिए एक राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु और सततता से जुड़ा भारत का दृष्टिकोण उसकी सभ्यतागत चेतना में गहराई से निहित है। आधुनिक समय में जलवायु परिवर्तन चर्चा का विषय बनने से बहुत पहले ही भारतीय परंपराओं में मानव और प्रकृति के बी...
आकाश में शनिवार को एक सीध में होंगे पृथ्वी, बृहस्पति और सूर्य

आकाश में शनिवार को एक सीध में होंगे पृथ्वी, बृहस्पति और सूर्य

राष्ट्रीय
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए शनिवार, 10 जनवरी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन एक विशेष खगोलीय घटना घटित होगी, जिसमें परिक्रमा करते हुए सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर), हमारा ग्रह पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा में आ जाएंगे। इस निकटता के कारण बृहस्पति सर्वाधिक चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखाई देगा। मध्य प्रदेश की नेशनल अवार्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर जुपिटर, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस दौरान जुपिटर की पृथ्वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किलोमीटर (जो कि सबसे कम होगी) रह जाएगी। इस कम दूरी के कारण, 'गुरुदर्शन' का यह सर्वोत्तम अवसर होगा, जिससे जुपिटर सबसे अधिक चमकील...
गुजरात के राजकोट में 6 घंटे में 11 बार भूकंप के झटके, धोराजी-जेठपुर के सभी स्कूलों में छुट्टी

गुजरात के राजकोट में 6 घंटे में 11 बार भूकंप के झटके, धोराजी-जेठपुर के सभी स्कूलों में छुट्टी

राष्ट्रीय
राजकोट, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News गुजरात के राजकोट जिले में आज सुबह से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। जेठपुर, धोराजी, उपलेटा, गोंडल और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक कुल 11 झटके आने के कारण कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह से अब तक इस इलाके में कुल 11 बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए। सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक लगातार हल्के झटके महसूस होते रहे। 09 जनवरी दोपहर पौने 12 बजे तक झटके आते रहे। आज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 6 घंटे में 11 बार धरती कांपी। भूकंप का केंद्र उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा म...
आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। दक्षिण कोलकाता में उन्होंने एक विशाल विरोध मार्च का नेतृत्व किया, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। ममता बनर्जी आठ बी बस स्टैंड इलाके से हाजरा मोड़ तक पैदल चलीं। उनके साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। रैली के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। यह विरोध मार्च एक दिन पहले की उस घटना के बाद ...
हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, पांच घायल

हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय
नाहन, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पाच्छाद उपमंडल अंतर्गत हरिपुरधार में आज दोपहर एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निजी बस शिमला से राजगढ़ होते हुए कुपवी जा रही थी। हरिपुरधार के समीप अचानक अनियंत्रित होकर यह बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नाहन मेडिकल कॉलेज और ददाहु अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रबंध किए गए हैं। नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक आठ लोगों की ...