Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

अमेरिका ने अंग्रेजी में फेल होने के कारण 7000 ट्रक ड्राइवरों को नौकरी से निकाला

अमेरिका ने अंग्रेजी में फेल होने के कारण 7000 ट्रक ड्राइवरों को नौकरी से निकाला

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में पिछले कुछ दिनों में ट्रकों के जरिए हुई दुर्घटनाओं में प्रवासियों से जुड़े मामले सामने आने के बाद ट्रक ड्राइवरों (Truck drivers) की नौकरी के ऊपर गाज गिरनी शुरू हो गई है। अमेरिकी परिवहन विभाग (US Department of Transportation) के सचिव सीन डफी ने बताया कि इस साल अंग्रेजी दक्षता में असफल हो जाने की वजह से करीब 7000 ट्रक ड्राइवर्स को नौकरी से निकाल दिया गया है। विभाग के इस कदम से सबसे ज्यादा भारतीय मूल के नागरिक प्रभावित होंगे। यहां पर लाखों की संख्या में सिख अमेरिकी ट्रकिंग उद्योग में काम करते हैं, जिसमें से 90 फीसदी लोग ड्राइवर हैं। उत्तरी अमेरिकी पंजाबी ट्रकर्स एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका में करीब 1.3 से लेकर 1.5 लाख ट्रक ड्राइवर पंजाब और हरियाणा से संबंध रखते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सरकार के इस फैसले के बाद हजारों की संख्या में ट्रक चालक प्रभावित...
जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो रद्द होगी अडानी पावर डील… बांग्लादेश सरकार की दो टूक

जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो रद्द होगी अडानी पावर डील… बांग्लादेश सरकार की दो टूक

राष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की मुहम्मद युनूस (Muhammad Yunus) की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार (Interim Government) ने साफ कहा है कि अगर भारत (India) की अडानी कंपनी (Adani Company) के साथ हुए साल 2017 के बिजली समझौते में किसी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार का सबूत मिलता है, तो वे इस करार को रद्द करने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय समीक्षा समिति के एक सदस्य मुश्ताक हुसैन खान ने एक अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह एक 'सॉवरेन कॉन्ट्रैक्ट' (दो देशों के बीच समझौता) है, इसलिए इसे मनमाने ढंग से खत्म नहीं किया जा सकता। ऐसे समझौतों को रद्द करने से बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालतों से भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। रिपोर्ट में बड़े आरोपयह बात एक ऐसी रिपोर्ट के सामने आने के बाद कही गई है, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में "बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार" और "शासन में बड़ी विफलता" का द...
बीमाधारकों से साइबर ठगी रोकने के लिए लागू होंगे नए नियम, दिशा-निर्देश जारी

बीमाधारकों से साइबर ठगी रोकने के लिए लागू होंगे नए नियम, दिशा-निर्देश जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीमाधारकों (Insured Persons) को किसी भी तरह की धोखाधड़ी या साइबर ठगी (Fraud or Cyber Fraud) से बचाने के लिए नए नियम लागू करने की तैयारी है। इसके लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) (Insurance Regulatory and Development Authority of India - IRDAI) ने ‘बीमा धोखाधड़ी निगरानी रूपरेखा दिशानिर्देश-2025 जारी किए हैं। इसके तहत हर बीमा कंपनी को हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम करने होंगे। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। जालसाजों का डाटाबेस तैयार होगानियमों के अनुसार, कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी, चाहे वह ऑनलाइन हो, एजेंटों के जरिए हो या पॉलिसीधारक की ओर से, उसकी तुरंत रिपोर्ट की जाए। कंपनियों के लिए यह भी अनिवार्य कर दिया गया है कि वे सभी धोखाधड़ी मामलों की जानकारी बीमा सूचना ब्यूरो के साथ साझा करें ताकि उसका एकसमान डाटाबेस तैयार हो सके। ...
US: मेयर चुनाव में ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क के फंड में होगी कटौती, ट्रंप ने दी चेतावनी

US: मेयर चुनाव में ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क के फंड में होगी कटौती, ट्रंप ने दी चेतावनी

Uncategorized
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरन ममदानी (Democratic candidate Zohran Mamdani) न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव (New York mayoral election) में जीत हासिल करते हैं, तो उनका प्रशासन न्यूयॉर्क सिटी की फंडिंग में कटौती कर देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए यह भी कहा कि वे स्वतंत्र उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युओमो का समर्थन करते हैं और अपने समर्थकों से उन्हें ही वोट देने की अपील की है। ट्रंप ने लिखा कि अगर ममदानी मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव जीतते हैं, तो यह बहुत ही असंभव है कि मैं संघीय फंडिंग दूं, सिवाय उन न्यूनतम अनुदानों के जो कानूनी रूप से आवश्यक हैं। ट्रंप प्रशासन पहले भी डेमोक्रेट पार्टी द्वारा शासित राज्यों और शहरों के लिए संघीय फंडिंग और...
US में भारतीय मूल के 2 युवाओं ने रचा इतिहास, जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बने

US में भारतीय मूल के 2 युवाओं ने रचा इतिहास, जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बने

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। भारतीय मूल के दो अमेरिकी युवाओं (Two Indian-American youths) आदर्श हीरमठ (Adarsh ​​Hiremath) और सूर्या मिधा (Surya Midha) ने 22 वर्ष की आयु में इतिहास रच दिया है। दोनों ने अपने मित्र ब्रेंडन फूडी के साथ मिलकर शुरू किए गए एआई-आधारित भर्ती स्टार्टअप मेर्कर (AI-based recruitment startup Merkur) के माध्यम से दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बनने का गौरव हासिल किया है। फोर्ब्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मेर्कर ने पिछले सप्ताह 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹2,900 करोड़) की नई फंडिंग प्राप्त की, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर (लगभग ₹83,000 करोड़) तक पहुंच गया है। इस मूल्यांकन के बाद दोनों संस्थापकों की व्यक्तिगत संपत्ति अरबों डॉलर आंकी जा रही है। मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड टूटाइस उपलब्धि के साथ ही हीरमठ और मिधा ने मार्क जुकरबर्ग का 2008 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, ...
हवाई यात्रियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात… टिकट कैंसिल करने पर नहीं देनी पड़ेगी फीस!

हवाई यात्रियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात… टिकट कैंसिल करने पर नहीं देनी पड़ेगी फीस!

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। हवाई यात्रियों (Air Travelers) को जल्‍द ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) (Directorate General of Civil Aviation -DGCA) ने हवाई टिकट (Air Ticket) कैंसिल करने पर लगने वाला शुल्‍क खत्‍म करने की योजना बनाई है. नियामक का कहना है कि यात्रियों को अभी अपना टिकट कैंसिल कराने पर मोटा शुल्‍क चुकाना पड़ता है. साथ ही कई बार टिकट कैंसिल करने पर पैसे रिफंड ( Refund) करने में भी काफी देरी होती है, क्‍योंकि ज्‍यादातर यात्री अपना टिकट बिचौलियों या एजेंट के जरिये बुक कराते हैं और कंपनियां रिफंड की जिम्‍मेदारी भी इन एजेंट पर ही डाल देती हैं. डीजीसीए के प्रस्‍ताव की मानें तो हवाई यात्रियों को जल्द ही बुकिंग के 48 घंटों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने टिकट रद्द करने या संशोधित करने की अनुमति मिल सकती है. विमानन नियामक डीजीसीए ने टिकट वापसी के नियमों में महत्...
इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में रेबीज का प्रकोप, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी दवाएं

इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में रेबीज का प्रकोप, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी दवाएं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश टिमोर लेस्ते (Southeast Asian country Timor Leste) इन दिनों रेबीज (Rabies.) के प्रकोप से जूझ रहा है। ऐसे में भारत (India) ने अपने विश्व बंधुत्व के कर्तव्य को निभाते हुए यहां पर रेबीज वैक्सीन और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (Rabies vaccine and rabies immunoglobulin) की मदद भेजी है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक भारत ने टिमोर लेस्टे के लोगों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीन की करीब 10 हजार खुराकें और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की करीब 2 हजार शीशीयां भेजी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर डाले एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "भारत ने प्रकोप से निपटने में सहायता के लिए टिमोर-लेस्टे को रेबीज वैक्सीन की 10,000 खुराकें और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की 2,000 शीशियों की एक तत्काल खेप भेज...
नेपाल: यालुंग री चोटी के बेस कैंप पर हिमस्खलन में 7 पर्वतारोहियों की मौत, 4 लापता

नेपाल: यालुंग री चोटी के बेस कैंप पर हिमस्खलन में 7 पर्वतारोहियों की मौत, 4 लापता

Uncategorized
काठमांडू। नेपाल (Nepal) के दोलखा जिले (Dolakha district) में यालुंग री चोटी (Yalung Ri peak) के बेस कैंप पर हुए हिमस्खलन (Avalanche hit) की घटना में कम से कम सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जिनमें पांच विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली शामिल हैं। दोलखा जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि अभी तक सात मौतों की पुष्टि हो चुकी है, चार लोग घायल हैं और चार अन्य लापता हैं। उन्होंने आगे बताया कि रोलवालिंग घाटी में स्थित 5630 मीटर ऊंची यालुंग री चोटी के बेस कैंप पर आज हेलीकॉप्टर ने बचाव उड़ान की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम के चलते यह संभव नहीं हो सका। हम मंगलवार को खोज-बचाव अभियान फिर शुरू करेंगे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह तब हुआ जब पर्वतारोही डोल्मा खांग (6332 मीटर) चोटी पर आरोहण की तैय...
MP: CM मोहन यादव ने बिजली बकायादारों को दी बड़ी सौगात, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ

MP: CM मोहन यादव ने बिजली बकायादारों को दी बड़ी सौगात, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने सूबे के बिजली बिल बकायादारों (Electricity bill Defaulters) को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने सोमवार को भोपाल में ऊर्जा विभाग की 'समाधान योजना' ('Resolution Plan') का शुभारंभ करते हुए दावा किया कि इस पहल से राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। योजना के तहत बकाएदारों के बिजली बिलों पर लगने वाला सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। सीएम ने दावा किया कि यह योजना राज्य की समग्र बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करेगी। बकाएदारों को सौगातसीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि इस योजना से सूबे के 90 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। सीएम ने कहा कि समाधान योजना उन बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी जो विभिन्न कारणों से समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पाते है।...
MP: दिग्विजय सिंह ने दिल्ली दंगों के आरोपी को बताया बेकसूर, BJP विधायक ने किया पलटवार

MP: दिग्विजय सिंह ने दिल्ली दंगों के आरोपी को बताया बेकसूर, BJP विधायक ने किया पलटवार

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। दिल्ली दंगों (Delhi riots) के आरोपी उमर खालिद (Umar Khalid) को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress leader Digvijay Singh) और बीजेपी विधायक (BJP MLA) में जुबानी जंग शुरू हो गई। दिग्विजय सिंह ने उमर की रिहाई की मांग करते हुए एक फेसबुक पोस्ट लिखा तो बीजेपी विधायक ने उन्हें तत्काल पाकिस्तान चले जाने की सलाह दे डाली। दिग्विजय के पोस्ट और भाजपा विधायक के बयान के बाद राजनीतिक रंगत तेज हो गई है और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली दंगों के अभियुक्त उमर खालिद का पक्ष लेते हुए फेसबुक पोस्ट में उन्हें बेकसूर बताया और उनकी रिहाई की मांग की है। दिग्विजय ने पोस्ट में कहा कि उमर खालिद एक पीएचडी स्कॉलर हैं और किसी मापदण्ड में राष्ट्रद्रोही नहीं पाए गए, इसलिए उन पर अन्याय हो रहा है और उन्हें तत्काल रि...