Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

गोलीबारी से भड़के ट्रंप, दुनिया के देशों की अमेरिका में नो एंट्री ?

गोलीबारी से भड़के ट्रंप, दुनिया के देशों की अमेरिका में नो एंट्री ?

Uncategorized
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहाकि तीसरी दुनिया के देशों से लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगा दी जाएगी। ट्रंप का यह ऐलान उस घटना के बाद हुआ है, जिसमें एक अफगानी नागरिक ने वॉशिंगटन में दो नेशनल गार्ड्स को गोली मार दी। ट्रुथ सोशल पर लिखी पोस्ट में ट्रंप ने कहाकि सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगा देनी चाहिए, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। आखिर कौन हैं, तीसरी दुनिया के देश और क्या इस लिस्ट में भारत भी शामिल है? तीसरी दुनिया शब्द आया कैसे?पहली दुनिया, दूसरी दुनिया और तीसरी दुनिया, यह कोल्ड वॉर के दौर की उत्पत्ति हैं। उस वक्त अमेरिकी नेतृत्व वाला पश्चिमी गुट था, जिसे फर्स्ट वर्ल्ड कहा जाता था। साम्यवादी पूर्वी गुट को सेकंड वर्ल्ड कहा जाता था। वहीं, जो देश इनमें से किसी भी गुट...
तुर्किए के मंत्री ने अब इस जगह उठाया कश्मीर का मुद्दा

तुर्किए के मंत्री ने अब इस जगह उठाया कश्मीर का मुद्दा

Uncategorized
अंकारा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्लामिक भाईचारे के नाम पर पाकिस्तान का खुलकर साथ देने वाला तुर्किए अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की तरफ होने वाले एर्दोगान प्रशासन ने एक बार फिर से अपना झुकाव साफ किया है। अंकारा में बजट सत्र के दौरान कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए तुर्किए के विदेश मंत्री ने हकान फिदान ने कश्मीर का जिक्र करते हुए भारत विरोधी बयान दिया।एक रिपोर्ट के मुताबिक अंकारा के 2026 संसदीय बजट के संसद में पेश किए जाने के दौरान विदेश मंत्री हाकान ने अपने संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय विवादों का जिक्र करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कानून और संवाद के आधार पर हल किया जाना चाहिए। यह बयान भारत के पक्ष के बिल्कुल उलट है। भारत लगातार कहता रहा है कि कश्मीर में कोई विवाद नहीं है। य...
मौत का सिरप; एसआईटी के राडार पर 20 खाते, अमित सिंह टाटा के घर छापा

मौत का सिरप; एसआईटी के राडार पर 20 खाते, अमित सिंह टाटा के घर छापा

राज्य, राष्ट्रीय
जौनपुर । प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर दर्ज 12 फर्मों के मामले में जांच तेज हो गई है। जौनपुर के सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचना कोतवाली पुलिस तो कर ही रही है, एसआईटी ने भी जांच तेज कर दी है। एसआईटी के राडार पर करीब 20 से अधिक खाते हैं, उनसे जुड़े 600 पन्नों का स्टेटमेंट निकालकर जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े ठिकानों, उसकी फर्मों का यहां से किस तरह से किसका जुड़ाव था इसकी भी जांच की जा रही है। इसके लिए दो टीमें रांची गई हुई हैं। वहीं, दो दिन पहले लखनऊ में गिरफ्तार अमित सिंह टाटा के घर पर भी पुलिस का छापा पड़ा है। घर की गहन तलाशी हुई और परिवार के लोगों से की पूछताछ की गई है। जौनपुर कोतवाली में 21 नवंबर को औषधि निरीक्षक रजत पांडेय की तहरी पर पर 12 फर्म संचालकों और वाराणसी के शुभम जायसवाल, उसके पिता सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। औषधि ...
J&K: पुलवामा में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, आतंकवादियों का मददगार अरेस्ट

J&K: पुलवामा में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, आतंकवादियों का मददगार अरेस्ट

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama district) में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) (Jaish-e-Mohammed - JeM) से जुड़े एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार (Associate arrested) किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने और हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के नानेर मिदूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर सुर...
मंदी से जूझ रही दुनिया… मगर भारत ने मारी जबरदस्त छलांग.. जानें बंपर GDP ग्रोथ की असल कहानी!

मंदी से जूझ रही दुनिया… मगर भारत ने मारी जबरदस्त छलांग.. जानें बंपर GDP ग्रोथ की असल कहानी!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया के प्रमुख देश (Worlds Major Countries) आर्थिक मंदी (Economic Recession) की मार से जूझ रहे हैं। अमेरिका (America) में ट्रंप की नई टैरिफ नीतियों (Trump's new Tariff Policies) ने महंगाई को भड़का दिया है, यूरोप की अर्थव्यवस्था ठहराव की कगार पर है और चीन की विकास दर नीचे लुढ़क रही है। वैश्विक विकास दर 2025 में 2.3% तक गिरने का अनुमान है, जो 2008 की मंदी के बाद का सबसे कमजोर दौर हो सकता है। लेकिन इसी तूफान के बीच भारत (India) एक अलग ही रंग दिखा रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में GDP ग्रोथ 8.2% पर पहुंच गई। यह छह तिमाहियों का उच्चतम स्तर है। इसने पूर्वानुमानों (7.2%) को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए, इस बंपर ग्रोथ की असली कहानी समझते हैं। वैश्विक मंदी का खतराअंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में वैश्विक GDP ग्रोथ 3.2% रहने का अनुमान है, जो 202...
तेजस में कोई समस्या नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित…दुबई एयर शो की घटना को HAL चीफ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

तेजस में कोई समस्या नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित…दुबई एयर शो की घटना को HAL चीफ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) (Hindustan Aeronautics Limited -HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील (DK Sunil) ने दुबई एयर शो (Dubai Air Show) में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस (Light Combat Aircraft (LCA) Tejas) के क्रैश होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना से तेजस कार्यक्रम के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एएनआई के नेशनल सिक्योरिटी समिट में रक्षा निर्यात पर बोलते हुए डीके सुनील ने कहा- तेजस में बिल्कुल कोई समस्या नहीं है। मैं इस मंच से ये घोषणा करता हूं। यह एक बहुत शानदार एयरक्राफ्ट है। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसका सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतरीन है। दुबई में जो हुआ, वह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। इसका तेजस के भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि यह पहला मौका था जब तेजस विदेशी धरती प...
तीनों फार्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों फार्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Uncategorized
नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) के आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में विदर्भ के खिलाफ 49 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका। यह उनकी टी20 क्रिकेट में पहली सेंचुरी थी। आयुष म्हात्रे इसी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट - फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20 - में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आयुष म्हात्रे से पहले यह रिकॉर्ड हिटमैन के नाम दर्ज था, उन्होंने 19 साल 339 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में म्हात्रे 53 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मुंबई ने 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत हासिल की। आयुष म्हात्रे और रोहित के बाद उन्मुक्त ...
Bangladesh: पूर्व PM खालिदा जिया की अचानक तबीयत बिगड़ी….गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bangladesh: पूर्व PM खालिदा जिया की अचानक तबीयत बिगड़ी….गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में चुनाव से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (Bangladesh Nationalist Party- BNP) की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Former Prime Minister Khaleda Zia) की तबियत बिगड़ गई है और जानकारी के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर है। यह जानकारी पूर्व प्रधानमंत्री के एक करीबी सहयोगी ने दी है। इससे पहले 80 साल की खालिदा जिया को रविवार रात को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में इन्फेक्शन होने की खबर सामने आई है, जिससे उनके हृदय और फेफड़ों दोनों पर असर पड़ा है। बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी BSS ने BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर के हवाले से बताया है कि उनके लिए विशेष दुआ पढ़ी जा रही है। आलमगीर ने बताया, "कल रात, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत बहुत गंभीर है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने जुमे की नमाज के बाद देश भर के लोगों से बेगम ...
Ind vs SA: वनडे सीरीज का पहला मैच कल रांची में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Ind vs SA: वनडे सीरीज का पहला मैच कल रांची में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Uncategorized
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का आगाज रविवार, 30 नवंबर से होने जा रहा है। India vs South Africa ODI सीरीज का पहला मैच रांची (First match Ranchi.) के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हैं, वहीं उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भी रिकवरी मोड में हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया है। इसके अलावा इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत को भी चुना गया है। पंत ने आखिरी वनडे अगस्त 2024 में खेला था। वहीं फैंस को इस सीरीज में टीम इंडिया के दो स्टार प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर धूम मचाते हुए नजर आएंगे। आईए एक नजर India vs South Africa पहले वनडे के लिए रांची की पिच रिपोर्ट (Ranchi Pitch Report ) पर एक नजर डालते ह...
Cyclonic सेन्यार ने इंडोनेशिया और थाईलैंड में मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 300 के पार

Cyclonic सेन्यार ने इंडोनेशिया और थाईलैंड में मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 300 के पार

Uncategorized
जकार्ता।  चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclonic Storm Senyar) ने कमजोर होने से पहले इंडोनेशिया और थाईलैंड (Indonesia and Thailand) जैसे देशों में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड (Floods and Landslides) की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा आइलैंड (Sumatra Island) पर अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 174 हो गई। वहीं दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच शुक्रवार को दक्षिणी थाईलैंड में आई भारी बाढ़ में कम से कम 145 लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया की मौसम संबंधी एजेंसी ने बताया है कि चक्रवाती तूफान दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को कई दिनों तक प्रभावित कर सकता है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मलक्का स्ट्रेट में बना ट्रॉपिकल साइक्लोन सेन्यार खराब मौसम की वजह बन रहा है। उन्होंने...