Sunday, November 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

राजा रघुवंशी केस से मिली ‘प्रेरणा’? पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल की इंटरनेट सर्च ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की दिलचस्पी

राजा रघुवंशी केस से मिली ‘प्रेरणा’? पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल की इंटरनेट सर्च ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की दिलचस्पी

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
पुणे। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ ऐसे डिजिटल सुराग लगे हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी सिया गोयल ने कथित तौर पर इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी जानकारियां इंटरनेट पर खंगाली थीं। पुलिस के अनुसार, उसने यह भी सर्च किया था कि जेल में महिला कैदियों के साथ कैसा व्यवहार होता है और उनके कानूनी अधिकार क्या हैं। पुलिस का दावा- पुराने केस का अध्ययन किया जांच अधिकारियों का मानना है कि सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के घटनाक्रम का अध्ययन किया और उससे सबक लेते हुए कथित तौर पर अपनी योजना को अधिक सुनियोजित बनाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के व्यवहार से पूछताछ के दौरान किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया। एक अधिकारी ने कहा कि न्यायिक हिरासत के दौरान उन...
अब ‘शीश महल’ का क्या होगा? दिल्ली सरकार के पास हैं 2 प्लान, योजना का खाका तैयार

अब ‘शीश महल’ का क्या होगा? दिल्ली सरकार के पास हैं 2 प्लान, योजना का खाका तैयार

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। ‘शीश महल’ के आरोप सबसे पहले पिछले साल तब सामने आए थे जब बीजेपी ने उन पर 6 फ्लैगस्टाफ बंगले के रेनोवेशन और उसमें लग्जरी चीजें जोड़ने पर जरूरत से बहुत ज्यादा खर्च करने का आरोप लगाया था।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व सरकारी आवास को दिल्ली सरकार अपने गेस्ट हाउस एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करेगी। इसे लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार जल्द ही कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर एक प्रस्ताव लाएगा और इसके बाद बंगले को दिल्ली सरकार का गेस्ट हाउस घोषित कर दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर अवैध निर्माण कराया था, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह बंगला खाली पड़ा है।दिल्ली सरकार के पास ...
टीएमसी पर दावेदारी का विवाद निर्णायक मोड़ पर, चुनाव आयोग में आज जमा होंगे दोनों गुटों के दस्तावेज

टीएमसी पर दावेदारी का विवाद निर्णायक मोड़ पर, चुनाव आयोग में आज जमा होंगे दोनों गुटों के दस्तावेज

राष्ट्रीय
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर अधिकार को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। पार्टी के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को चुनाव आयोग के समक्ष अपने-अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज, संगठनात्मक रिकॉर्ड और बहुमत के प्रमाण प्रस्तुत करने हैं। टीएमसी के 28 वर्षीय इतिहास में पहली बार पार्टी के भीतर इस स्तर का अधिकार विवाद सामने आया है। चुनाव आयोग ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को 6 जुलाई शाम 5:30 बजे तक आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद आयोग रिकॉर्ड का परीक्षण करेगा और अगली सुनवाई में दोनों गुटों को अपने कानूनी और संवैधानिक तर्क रखने का अवसर दिया जाएगा। विवाद का केंद्र टीएमसी का चर्चित 'जोड़ा घास-फूल' चुनाव चिह्न, पार्टी का नाम, संगठनात्मक ढांचा, वित्तीय संसाधन और मुख्यालय पर नियंत्रण है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ...
बरुईपुर कांड पर सियासत तेज, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ने पर ममता बनर्जी बोलीं- ‘मुझे हाउस अरेस्ट किया गया’

बरुईपुर कांड पर सियासत तेज, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ने पर ममता बनर्जी बोलीं- ‘मुझे हाउस अरेस्ट किया गया’

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पीड़ित परिवार से मिलने जाने की तैयारी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं, उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने से विवाद और गहरा गया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह बरुईपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उनके कालीघाट स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर उन्हें बाहर निकलने से रोका गया। उन्होंने इसे "हाउस अरेस्ट" जैसा कदम बताते हुए राज्य प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी सरकार की कार्रवाई की आलोचना की। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा क...
500 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर देशभर में ठगे करोड़ों रुपये

500 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर देशभर में ठगे करोड़ों रुपये

अपराध, राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरोह के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह ने एक ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत उस समय हुई, जब सेंधाराम चौधरी नामक व्यक्ति ने स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 16 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे '105 IND STOCKS ADV' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां शेयर ट्रेडिंग और निवेश से कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का दावा किया जाता था। जांच...
बाकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की दावेदारी से महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, कांग्रेस और आरजेडी के सुर अलग

बाकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की दावेदारी से महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, कांग्रेस और आरजेडी के सुर अलग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बिहार की बाकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जन सुराज पार्टी द्वारा अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद महागठबंधन के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) इस सीट को लेकर अलग-अलग रणनीति अपनाते नजर आ रहे हैं। प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से बाकीपुर सीट का मुकाबला और रोचक हो गया है। यह सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। ऐसे में विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी के खिलाफ एकजुट रणनीति बनाने की है। इसी बीच आरजेडी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह इस सीट पर किसी अन्य दल के उम्मीदवार का समर्थन करने के बजाय अपना प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को इस स...
मॉनसून सत्र 20 जुलाई से….. मोदी सरकार अधिक संख्याबल के साथ पहुंचेगी संसद

मॉनसून सत्र 20 जुलाई से….. मोदी सरकार अधिक संख्याबल के साथ पहुंचेगी संसद

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi government) द्वारा लाया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक फेल हो गया। वजह थी सरकार के पास पर्याप्त दो-तिहाई बहुमत नहीं था। तब से लेकर अब तक भारतीय राजनीति में काफी कुछ बदलाव हुआ है। दल-बदल और पार्टियों की टूट के बाद मोदी सरकार की ताकत में वृद्धि हुई है। अब, जबकि संसद (Parliament) का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) 20 जुलाई से शुरू होने वाला है, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मजबूत स्थिति में हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ताकतवर होकर संसद पहुंच रही मोदी सरकार की नजर कुछ ऐसे फैसलों पर है, जिन्हें वह पिछले काफी समय से करना चाहती थी, लेकिन संसद में संख्या बल न होने की वजह से अभी तक फेल होती आ रही थी। अप्रैल में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक लाने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के पटल पर खड़े होकर विपक्षी नेताओं से एक ब...
पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून….. आज दिल्ली-NCR समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून….. आज दिल्ली-NCR समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मानसून (Monsoon) देश के सभी राज्यों में पहुंच चुका है। गुजरात (Gujarat) में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गुजरात (Gujarat) के मेंडरडा इलाके (Mendarda) में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं, जिसमें से 19 लोगों का बचाया गया। महाराष्ट्र (Maharashtra) के भिवंडी में बाजार में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। दुकानें बंद हो गईं। लोग कमर तक डूबकर सड़क पार कर रहे हैं। राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइनर ओटी में पानी भर गया। यहां से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। उज्जैन में दो दिन पहले पुलिया पार करते समय बाइक समेत बहे पंचायत सहायक का शव भी बरामद हुआ है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। कानपुर में जीएसव...
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज 6 देशों की यात्रा पर होंगे रवाना….देखें पूरा शेड्यूल

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज 6 देशों की यात्रा पर होंगे रवाना….देखें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) रविवार से छह देशों के दौरे (Six-Nation Tour) पर रवाना होंगे। वह कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह यात्रा 5 जुलाई से 10 जुलाई तक खाड़ी देशों की होगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। खाड़ी देशों की यात्रा पूरी करने के बाद विदेश मंत्री न्यूयॉर्क जाएंगे। वहां वह 13 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत के 2028-29 कार्यकाल के लिए आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यात्रा के अंतिम चरण में वह ब्रसेल्स जाएंगे, जहां वह भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की तीसरी बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने क्या बताया जयशंकर का...
पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून… कई राज्यों में भारी बारिश… फिर भी सिर्फ 26% तक भरे 168 जलाशय

पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून… कई राज्यों में भारी बारिश… फिर भी सिर्फ 26% तक भरे 168 जलाशय

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में मानसून (Monsoon) लगभग पूरे भारत (India) में सक्रिय है और कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन इसके उलट देश के बड़े जलाशयों (Water Bodies) की तस्वीर गंभीर चिंता पैदा कर रही है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि बारिश का भौगोलिक वितरण बेहद असमान रहने के कारण जलाशय अपेक्षित गति से नहीं भर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप देश के 166 प्रमुख बांधों में उनकी कुल क्षमता का केवल 26 प्रतिशत पानी मौजूद है, जबकि लगभग दो-तिहाई जिलों में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। मानसून को लेकर क्या बोले विशेषज्ञ?विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अगले कुछ सप्ताह में जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ खेती, पेयजल आपूर्ति और जलविद्युत उत्पादन पर दबाव बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मा...