Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ICAR–NIHSA

भारत की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन का भोपाल में लॉन्च

भारत की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन का भोपाल में लॉन्च

राष्ट्रीय
भोपाल, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR–NIHSA), भोपाल ने मुर्गियों के लिए भारत की पहली स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन विकसित की है। इस वैक्सीन के परीक्षणों में 6 माह की सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा और संपर्क में रखे पक्षियों में वायरस संचरण न पाया गया। कल शुक्रवार को वे भोपाल में देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन H5N1 (क्लेड 2.3.2.1ए) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन तैयार की है। यह स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन भोपाल के ICAR–NIHSA में बनाई गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर यह बताया कि यह वैक्सीन मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने में कारगर सिद्ध होगी। इससे भारत में बर्ड फ्लू नियंत्र...