झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 90 ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व रेलवे पर व्यापक असर
कोलकाता, 18 नवंबर (हि. स.). ओडिशा के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग (पुनर्निर्माण) कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने नवंबर और दिसंबर 2026 में अलग-अलग तिथियों पर कुल 90 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। इस कार्य के चलते हावड़ा, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, रांची, टाटानगर, राउरकेला और संबलपुर सहित कई प्रमुख रेल मार्गों पर यात्री सेवाएँ प्रभावित रहेंगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों में मेमू, एक्सप्रेस और लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों का परिचालन लगातार कई दिनों तक बंद रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनें केवल निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी। इससे नियमित यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।
रद्द होने वाली ट्रेनों में झारसुगुड़ा‑संबलपुर मेमू, झारसुगुड़ा‑गोंदिया...
