तेजस्विन शंकर ने अर्जुन पुरस्कार परिवार एवं एथलेटिक्स जगत को समर्पित किया
नई दिल्ली, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने वर्ष 2025 में मिलने वाला अर्जुन पुरस्कार पाकर अपने जीवन का सपना साकार होने जैसा क्षण बताया। राष्ट्रपति के हाथों प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इसे अपने परिवार और पूरे एथलेटिक्स जगत को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलती है, तो यह अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अवसर होगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से बातचीत में तेजस्विन ने बताया कि राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए बड़े सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ''मैं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करके खुद को सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। भारत के माननीय राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सपना साकार होने जैसा क्षण है। ऐसे अवसर जीवन में केवल एक या दो बार ही आते ह...
