(अपडेट) सिवनी में प्रेमी जोड़े को गांजा केस में फँसाने की धमकी, वीडियो वायरल, 6 पुलिसकर्मी निलंबित
भोपाल, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक होटल में पुलिस अधिकारीयों ने दो युवा प्रेमियों को गांजा तस्करी के झूठे केस में फँसाने की धमकी दी और 50,000 रुपये की मांग की। इस अनुचित आचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैला, जिसके बाद जबलपुर डीआईजी ने तत्काल कार्रवाई कर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पुलिस वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।” इसके बाद उन्होंने 'एक्स' पर कहा कि सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर एएसपी, एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और विस्तृत जांच के निर्देश दिए।
पुलिस मुख्यालय ने जारी प्...
