सूरजपुर में लॉन्च हुआ कौशल दान अभियान, नागरिकों को सेवा के लिए बुलाया
सूरजपुर, 20 नवंबर (हि.स.)— कौशल दान अभियान की घोषणा आज जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में की गई। इस पहल के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, तकनीक और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष नागरिक स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएँ देने के लिए प्रेरित किये जा रहे हैं। उद्देश्य है जनभागीदारी के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा देना और युवाओं को अनुभवी लोगों से सीखने का अवसर उपलब्ध कराना।
अभियान के तहत शिक्षण, संगीत, नृत्य, खेल, जिम एवं फिटनेस, कंप्यूटर, स्वास्थ्य, कला, तकनीकी कार्य, कृषि और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले नागरिक भाग ले सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपनी रुचि, उपलब्ध समय और विशेषज्ञता के अनुसार स्वेच्छा से दूसरों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे सकेंगे, जिससे जिले में उपलब्ध स्थानीय प्रतिभाओं और व्यावहारिक अनुभवों का उपयोग सामुदायिक विकास के लिए किया ज...
