हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को सेवा सेतु पोर्टल से मिलेगा स्थानांतरण प्रमाण पत्र
रायगढ़, 20 नवंबर (हि.स.)—सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) प्राप्त करना सरकारी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिये पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा। इस उद्देश्य से आज रायगढ़ जिले के जिला कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें 230 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य भाग लिये।
प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्यों को बताया गया कि सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन प्रविष्टि कैसे की जाती है, आवश्यक दस्तावेज़ कैसे अपलोड किए जाते हैं और प्राप्त आवेदनों की जांच एवं निराकरण की प्रक्रिया क्या है। साथ ही पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन सत्यापन, अनुमोदन तथा प्रमाण पत्र जारी करने की व्यावहारिक प्रक्रिया को दर्शाया गया।
यह भी स्पष्ट किया गया कि अब पूरे जिले के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिये स्थानांतरण प्रमाण पत्र केवल इ...
