कुलदीप यादव को टीम से हटाना आसान नहीं था: सौरव गांगुली
दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)।
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि कुलदीप जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को टीम से जाने देना आसान नहीं था। टीम के संतुलन और बल्लेबाजी की ज़रूरत को देखते हुए फ्रेंचाइज़ी को यह निर्णय लेना पड़ा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले, सभी दस फ्रेंचाइज़ी ने अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया। फ्रेंचाइज़ी ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया। इसके बदले टीम ने विकेटकीपर-बैट्समैन ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ लिया।
जियोस्टार के ‘टाटा आईपीएल 2027 रिटेंशन स्पेशल’ कार्यक्रम में, गांगुली ने कहा कि “कुलदीप को ट्रेड करना मुश्किल फैसला था।” वह एक बेहद खास क्रिकेटर हैं और लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे।...
