सूर्य के ऊपरी वायुमंडल में पहली बार मिला उत्तर‑दक्षिण प्लाज्मा प्रवाह का प्रमाण
नैनीताल, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। एक महत्वपूर्ण खगोलभौतिकीय खोज ने सूर्य के ऊपरी वायुमंडल में पहली बार उत्तर‑दक्षिण दिशा में प्लाज़्मा प्रवाह (जिसे मेरिडियनल सर्कुलेशन कहा जाता है) के अस्तित्व की पुष्टि की है। इस प्रवाह की गति पाँच से पंद्रह मीटर प्रति सेकेंड तक मापी गई, जो सूर्य की गतिशीलता, उसके चुंबकीय क्षेत्र और अंतरिक्ष मौसम को समझने में नया आयाम जोड़ सकती है।
इस अध्ययन के लिए आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल की शोधार्थी सृंजना राउत को इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेडियो साइंस द्वारा यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। सृंजना ने बताया कि पृथ्वी के वायुमंडल में हवा बहती है, जबकि सूर्य पर प्लाज़्मा गैसें प्रवाहित होती हैं।
सूर्य की भीतरी सतह और ऊपरी परतों में निरंतर गर्म गैसों का प्रवाह रहता है, जिसका एक प्रमुख भाग उत्तर‑दक्षिण दिशा में होता है। पहले यह प्रव...
