Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सुमित बाजार

धमतरी: पांच रुपये में मिल रहा भरपेट पौष्टिक भोजन, श्रमिकों को मिली बड़ी राहत

धमतरी: पांच रुपये में मिल रहा भरपेट पौष्टिक भोजन, श्रमिकों को मिली बड़ी राहत

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सरकार के प्रयास से श्रम अन्न सहायता योजना के अंतर्गत मजदूरों के लिए किफायती, सुलभ और पौष्टिक भोजन का प्रावधान किया गया है। इस पहल को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिससे पंजीकृत निर्माण श्रमिक व पात्र असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मात्र पांच रुपये में भरपेट गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 17 नवंबर को शहर के कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित सुमित बाजार परिसर में नया श्रम अन्न सहायता केन्द्र खोलकर इसका शुभारंभ किया गया। शुरुआत के ही दिन, 100 से अधिक मजदूरों ने यहाँ भोजन ग्रहण किया, जो यह दर्शाता है कि यह केन्द्र शहर में कार्यरत श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। केन्द्र पर पाँच रुपये में चावल, दाल, मौसमी सब्ज़ी, अचार, पापड़ और छाछ सहित गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ...