Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सुनील यादव

जांजगीर-चांपा में चाकू से धमकी के बाद 700 रुपये व मोबाइल लूट कर दो आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में चाकू से धमकी के बाद 700 रुपये व मोबाइल लूट कर दो आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। चाकू दिखाकर युवक से मारपीट और लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। प्रार्थी राहुल उर्फ देव कुमार बरेठ, निवासी महुदा, ने 24 नवंबर 2026 को चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 23 नवंबर की शाम काम से पैदल घर लौटते समय ग्राम कुरदा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपितों ने चाकू दिखाकर उसके पास रखे 700 रुपये और विवो कंपनी का मोबाइल फोन मांगे। विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर 700 रुपये और विवो मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दोबारा मारपीट के लिए दौड़ाया, जिससे वह जान बचाकर वहाँ से भाग निकला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 633/2026 के तहत धारा 309(6), 3(5) भारतीय दण्ड संहिता एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना ...