Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सीएक्यूएम

सीएक्यूएम ने ईंधन सूची की नई समीक्षा के लिये 15‑सदस्यीय विशेषज्ञ उपसमिति गठित की

राष्ट्रीय
दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली‑एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से इस्तेमाल होने वाले ईंधनों की पूरी सूची का पुनः मूल्यांकन करने का निर्णय लिया। इस उद्देश्य को पूरा करने हेतु आयोग ने एनसीआर में पहले से स्वीकृत ईंधन मानकों की समीक्षा तथा आवश्यकतानुसार बदलाव सुझाने के लिये 15 सदस्यीय विशेषज्ञ उपसमिति का गठन किया है। यह 15 सदस्यीय समिति यह तय करेगी कि मौजूदा सूची में किन ईंधनों को बरकरार रखा जाए, किन्हें नई सूची में जोड़ा जाए या किन्हें हटाया जाना चाहिए। साथ ही, एनसीआर के सटे हुए क्षेत्रों में उपयोग हो रहे विभिन्न ईंधनों की प्रदूषण क्षमता का भी विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। सीएक्यूएम के अनुसार, उपसमिति विभिन्न क्षेत्रों एवं कार्यों में उपयोग किए जाने वाले ईंधनों का आकलन करेगी और यह पहचान करेगी कि कौन‑से ईंधन प्रदूषण ...