धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चंदन ट्रेडर्स से 153 बोरी अतिरिक्त धान जब्त
रायपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में अवैध धान भंडारण व परिवहन पर प्रशासन की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बर्मकेला विकासखंड के सारिया में स्थित चंदन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर, अभिलेखों में दर्ज मात्रा से 153 बोरी अतिरिक्त धान पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की।
जांच दल ने प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया तथा भंडारित धान की वास्तविक मात्रा को स्टॉक पंजी एवं उपलब्ध अभिलेखों से मिलाया। जांच में पाया गया कि स्टॉक में लगभग 153 बोरी धान अतिरिक्त रखी गयी थी, जो कि प्रामाणिक दस्तावेजों में दर्ज नहीं थी। इस अनियमितता पर, संयुक्त टीम ने मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अतिरिक्त धान जब्त कर, नियमानु...
