Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सफाई मित्र

स्वच्छता के क्षेत्र में जबलपुर ने बनाई राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

स्वच्छता के क्षेत्र में जबलपुर ने बनाई राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि जबलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में सफाई मित्रों का समर्पण, मेहनत और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता मुख्य कारण हैं। शनिवार को मानस भवन में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने संबोधन देते हुए सफाई मित्रों और शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जुड़ी है। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयास जारी हैं। इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि मिलने की मंजूरी मिली है, जिससे जबलपुर नगर निगम को स्वयं से खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने हेतु सीएनजी वाहन की संख्या 102 से बढ़ाक...