Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सफदरजंग अस्पताल

उपराष्ट्रपति ने डॉक्टरों से मानवीय संबंध बनाए रखने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने डॉक्टरों से मानवीय संबंध बनाए रखने का आह्वान किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को युवा चिकित्सकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारियों को निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि चिकित्सा की डिग्री केवल शैक्षणिक योग्यता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति प्रतिबद्धता है। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रौद्योगिकी कभी भी डॉक्टर और मरीज के बीच के मानवीय संबंधों का स्थान नहीं ले सकती। उपराष्ट्रपति ने भारत मंडपम में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल के रजत जयंती समारोह तथा आठवें वार्षिक डिप्लोमा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने 25 वर्ष पूरे करने वाले संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उल्लेख किया कि यह सफर विश्वास...