Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सगीर खान

केशकाल के सगीर खान पर एक वर्ष के लिए जिला बदर और पाँच जिलों में प्रतिबंध

केशकाल के सगीर खान पर एक वर्ष के लिए जिला बदर और पाँच जिलों में प्रतिबंध

छत्तीसगढ़, राज्य
केशकाल के क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियाँ में लिप्त रहे सगीर खान के खिलाफ केशकाल पुलिस की पहल पर कोण्डागांव जिला दण्डाधिकारी ने बुधवार को आरोपित को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार सगीर खान को कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर और धमतरी पाँच जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहना होगा। केशकाल पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की जानकारी के अनुसार सगीर खान (47 वर्ष, मौजमपारा निवासी) के विरुद्ध वर्ष 2005 से 2023 के बीच केशकाल सहित अन्य थानों में मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी आदि कई अपराध दर्ज हुए हैं। उन पर समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस ने बताया कि लगातार कार्रवाई के बावजूद आरोपित के व्यवहार ...