Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वीर सावरकर सेतु

गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर भोपाल में किसान प्रदर्शन जारी, कृषि सचिव से मिले प्रतिनिधिमंडल को मिली आश्वस्ति

गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर भोपाल में किसान प्रदर्शन जारी, कृषि सचिव से मिले प्रतिनिधिमंडल को मिली आश्वस्ति

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी में गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान वर्तमान में लागू 400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव को 600 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा इसके साथ 50 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की माँग कर रहे हैं। होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर उन्होंने अपना डेरा लगा रखा है। सोमवार की रात खुले आसमान के नीचे गुज़रने के बाद, मंगलवार को भी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसी दौरान पाँच सदस्यीय किसान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात की। प्रतिनिधियों के अनुसार, बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच इस विषय पर चर्चा होगी। इस बातचीत में जो निर्णय निकलेगा, उसके आधार पर किसान आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल किसानों ने प्रदर्शन ...