नुक्कड़ नाटक व पोस्टर से नशामुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान
धमतरी, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रिलायंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। दोनों महाविद्यालयों के बीएससी नर्सिंग पाँचवें व छठवें सेमेस्टर के छात्र‑छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी और जागरूकता नारों के माध्यम से तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से उत्पन्न गंभीर रोगों और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को नशे की लत से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ द...
