Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

नुक्कड़ नाटक व पोस्टर से नशामुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान

धमतरी, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रिलायंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। दोनों महाविद्यालयों के बीएससी नर्सिंग पाँचवें व छठवें सेमेस्टर के छात्र‑छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी और जागरूकता नारों के माध्यम से तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से उत्पन्न गंभीर रोगों और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को नशे की लत से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य के नर्सिंग अधिकारी होने के नाते उनका सामाजिक स्वास्थ्य एवं व्यसन मुक्ति में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन लिमतरासर के सरपंच भुनेश्वरी साहू, श्रुति डोंगरी, प्राचार्य वीके डेविड एवं प्राचार्य संजय लाल ने किया।

इस अवसर पर यशिका क्रिस्टी, अनामिका कॉल्विन, गौरव कॉल्विन, टोपेश्वर, पूजा साहू, आशीष साहू, मिनाक्षी साहू, टिकेश्वरी तारक, चंचल पाठक, अमृत साहू, कीर्ति साहू, कुमुदनी साहू, अनीता यदु, अनिल साहू, अभिषेक मिर्जा, खुमान, बजरंग, अजय सिन्हा, गंधर्व साहू सहित दोनों महाविद्यालयों के अनेक छात्र‑छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *