Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वीएसके एप

नौ शिक्षक नहीं लगा रहे हाजिरी, डीईओ के वेतन रोकने आदेश

नौ शिक्षक नहीं लगा रहे हाजिरी, डीईओ के वेतन रोकने आदेश

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 18 नवंबर (हिस). स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी के लिए लागू वीएसके एप में जिले के नौ शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं होने का मामला सामने आया है। राज्यस्तर से भेजी गई 15 शिक्षकों की सूची की जांच के बाद जिला शिक्षा विभाग ने नौ शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने के मामले में राज्यस्तर से धमतरी सहित प्रदेश के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों का नवंबर माह का वेतन आगामी आदेश तक रोका गया है। जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने बुधवार को बताया कि डीपीआई से वीएसके एप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले करीब 15 शिक्षकों की सूची प्राप्त हुई थी। सूची के आधार पर संबंधित शिक्षकों की जानकारी का परीक्षण कराया गया। इसमें नौ शिक्षकों के मामले में उपस्थिति दर्ज नहीं करने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। इसके बाद दो दि...