Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विश्व संवाद केंद्र

जबलपुर में संत रविदास एवं वंदेमातरम् विशेषांकों का विमोचन

जबलपुर में संत रविदास एवं वंदेमातरम् विशेषांकों का विमोचन

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती और राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेषांकों का विमोचन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त जज दिनेश कुमार पालीवाल ने ‘शाश्वत हिंदू गर्जना’ के विशेषांक ‘समरसता के पुरोधा : संत रविदास’ एवं ‘महाकौशल संदेश’ के विशेषांक ‘भारत की आत्मा का उद्घोष : वंदेमातरम्’ का विमोचन किया। विमोचन के बाद, सुनील आंबेकर ने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायी और वर्तमान परिस्थितियों में हमें मार्ग दिखाने वाला है। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी बताया कि वंदे मातरम् की प्रेरणा से स्वतंत्...