मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, विधीशा घटना की स्वतंत्र जांच की मांग
भोपाल, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला‑बाल अपराधों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराने और विधीशा में 1 नवंबर को मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने में कथित देरी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में हुई प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है।
जीतू पटवारी ने पत्र में कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों के मामलों में पोलिस की कार्यप्रणाली और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया की समीक्षा जरूरी है। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों की जांच में लापरवाही, एफआईआर दर्ज करने में देरी ...
