Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वित्तीय वर्ष 2026-27

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

राष्ट्रीय
भुवनेश्वर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से औपचारिक रूप से प्रारम्भ हो रहा है और यह सत्र 31 दिसंबर तक चलने का नियोजन किया गया है। इस अवधि में कुल 33 कार्यदिवस निर्धारित किए गये हैं। सत्र के प्रथम दिवस में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र की प्रस्तावित कार्यसूची के अनुसार, प्रारम्भिक कार्य सरकारी कार्यों से आरंभ होंगे, इसके पश्चात वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण पेश किया जायेगा। 19 नवंबर को भी सरकारी कार्य निर्धारित हैं, जबकि शुक्रवार, 20 नवंबर को गैर‑सरकारी सदस्यों के तहत विधेयकों एवं संकल्पों पर चर्चा होगी। सदन की बैठक शनिवार, 21 नवंबर और सोमवार, 23 नवंबर को भी आयोजित होगी। मंगलवार, 24 नवंबर को रास पूर्णिमा के अवसर पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद 25, 26 और 27 नवंबर को पहले अनुपू...