Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लुसियानो रोसी

ओलंपियन मनु भाकर को आईएसएसएफ एथलीट्स समिति में सदस्य के रूप में चुना गया

ओलंपियन मनु भाकर को आईएसएसएफ एथलीट्स समिति में सदस्य के रूप में चुना गया

खेल
नई दिल्ली, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट्स समिति का सदस्य चुना गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक निर्धारित है और यह निर्णय एनआरएआई को आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है। म्यूनिख से 16 नवंबर को जारी आधिकारिक पत्र में आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुसियानो रोसी और महासचिव एलेसांद्रो निकोत्रा डी सैन जियाकोमो ने मनु भाकर को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उनका चयन दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान सक्रिय निशानेबाजों के बीच आयोजित ऑनलाइन मतदान के आधार पर हुआ। उन प्रतियोगिताओं में मिस्र के काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (300 मीटर राइफल) तथा कतर के दोहा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (राइफल, पिस्टल और शॉटगन) शामिल थे। मनु भाकर छह खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें राइफल, पिस...