Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लुंबिनी

नेपाल ने 3G बंद कर 4G पर ध्यान केंद्रित किया: एनसेल और नेपाल टेलिकॉम की योजनाएँ

नेपाल ने 3G बंद कर 4G पर ध्यान केंद्रित किया: एनसेल और नेपाल टेलिकॉम की योजनाएँ

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल के दूरसंचार क्षेत्र में एक बड़ा तकनीकी बदलाव होने जा रहा है। देश के दो प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता – निजी क्षेत्र की एनसेल और सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल टेलिकॉम – अपनी देशव्यापी 3 जी सेवा बंद कर 4G तकनीक पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की तैयारी कर रहे हैं। दुनियाभर में दूरसंचार कंपनियां पुरानी पीढ़ी की मोबाइल तकनीक को हटाकर नई तकनीक और नेटवर्क क्षमता के विस्तार में निवेश कर रही हैं। इसी क्रम में नेपाल की दोनों प्रमुख कंपनियों ने भी 3 जी नेटवर्क बंद करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। एनसेल ने दिसंबर 2026 तक देशभर में 3 जी सेवा पूरी तरह बंद करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, नेपाल टेलिकॉम भी चालू वित्त वर्ष के भीतर ही 3 जी सेवा पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी कर रहा है। एनसेल के अनुसार, कंपनी ने कुल 3,139 नेटवर्क साइटों में से 992 साइटों पर 3 जी सेव...