Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लक्ष्मण उतेकर

‘ईठा’ के लिए श्रद्धा कपूर ने की विशेष तैयारी, लावणी की बारीकियों को सीखने के लिए कलाकारों से मुलाक़ात

‘ईठा’ के लिए श्रद्धा कपूर ने की विशेष तैयारी, लावणी की बारीकियों को सीखने के लिए कलाकारों से मुलाक़ात

मनोरंजन
मुंबई, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ईठा में लावणी कलाकार की भूमिका को साकार करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। फिल्म के गीत जी जी रे जी के लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया कि इस पारंपरिक नृत्य शैली को समझने‑समझाने के लिये उन्होंने विशेष मेहनत की है। फ़िल्म की साइनिंग के समय उन्हें लावणी के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने कई डांस वर्कशॉप में भाग लिया और लावणी तथा तमाशा कलाकारों से मुलाक़ात की। इस प्रक्रिया में उन्हें वरिष्ठ कलाकार शकुंतला जी से भी मार्गदर्शन मिला, जिन्होंने लावणी की सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक पहलुओं को समझाने में मदद की। शकुंतला जी ने बताया कि लावणी में सिर्फ कदमों की थिरकन ही नहीं, बल्कि चेहरे के भाव भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। तमाशा कलाकार अपने जीवन के सुख‑दुःख को अपने प्रस्तुतियों के ज़रिए प्रकट करते हैं, और इ...